तपती दोपहरी में चलाएं बाइक, Heat Wave भी बेअसर! AC Helmets रखेंगे कूल, जानिए क्या है खास?
अप्रैल महीने में गर्मी के आंकड़े रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। पहाड़ी, मैदानी या फिर तटीय इलाकों में लोगों को हाल बेहाल है। दोपहर के वक्त धूप की तपन और लू थपेड़े स्किम जलाने वाली गर्मी का एहसास दिलाते हैं। भीषण गर्मी के बीच अगर दोपहर के वक्त घर से बाहर निकलना इन दिनों स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में ओडिशा में एक कंपनी गर्मी और धूप से बचने के खास इंतजाम किया है। यहां एक कंपनी ने एक 'एसी हेलमेट' तैयार किया है।
ओडिशा में प्रचंड गर्मी के आगे लोगों का हाल बेहाल है। अगले कुछ दिनों में यहां पारा और अधिक चढ़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। आइएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, ओडिशा में पारा धीरे-धीरे 46 डिग्री से अधिक पहुंच रहा है।

ऐसे में भुवनेश्वर में एक कंपनी ने हीटवेव से निपटने के लिए परीक्षण के आधार पर एसी हेलमेट तैयार किया है। इसको लेकर भुवनेश्वर के पुलिस आयुक्त संजीव कुमार पांडा ने कहा, "भुवनेश्वर में तापमान बढ़ रहा है। यातायात कर्मी गर्म मौसम में अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। इसलिए, उनके लिए अपना कर्तव्य निभाना मुश्किल हो गया है। एक कंपनी ने एसी हेलमेट का निर्माण किया है। हमने परीक्षण किया है आज से इसका परीक्षण। हम 4-5 दिनों तक यह परीक्षण करेंगे, फिर हमें प्राप्त फीडबैक के आधार पर हम अपने कर्मचारियों के लिए ऐसे और हेलमेट खरीदने जा रहे हैं।''
#WATCH | Odisha: Bhubaneswar Commissionerate Police has introduced AC helmets on a trial basis to combat the heatwave.
Bhubaneswar Police Commissioner Sanjeev kumar Panda says, "The temperature is rising in Bhubaneswar. Traffic personnel are doing their duty in the hot weather.… pic.twitter.com/DQtGkTfWqG
— ANI (@ANI) April 20, 2024












Click it and Unblock the Notifications