BHU में छात्राओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ उतरी ABVP, HRD मंत्रालय के सामने हंगामा

वाराणसी में पुरुष पुलिसकर्मियों के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रावास में घुसकर छात्राओं पर लाठीचार्ज करने को लेकर प्रदेश की योगी सरकार की जमकर आलोचना हो रही है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के अंदर छात्राओं पर पुलिस लाठीचार्ज को लेकर अब आरएसएस का छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) भी विरोध में उतर आया है। छात्राओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ दिल्ली में मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सामने एबीवीपी ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन करते हुए एबीवीपी के कार्यकर्ता शास्त्री भवन गेट तक पहुंच गए। एबीवीपी कार्यकर्ताओं की मंत्रालय के सामने सुरक्षाबलों से झड़प भी हुई।

abvp protest against bhu lathicharge

गौरतलब है कि वाराणसी में पुरुष पुलिसकर्मियों के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रावास में घुसकर छात्राओं पर लाठीचार्ज करने को लेकर प्रदेश की योगी सरकार की जमकर आलोचना हो रही है। किरकिरी होने पर इस मामले में कार्रवाई करते हुए लंका पुलिस स्टेशन के एसओ, भेलापुर के सर्किल ऑफिसर और अडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट को हटा दिया गया है। छात्राओं पर पुलिस की इस बर्बरता के बाद ना सिर्फ पुलिस बल्कि योगी सरकार लोगों के निशाने पर आ गई थी। तमाम विपक्षी दलों ने इस घटना के बाद योगी सरकार और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

यूनिवर्सिटी गेट पर सपा का विरोध प्रदर्शन

लाठीचार्ज के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने भी विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी के गेट पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए। 48 घंटे से सुलग रहे बीएचयू का पूरा परिसर पुलिस की छावनी में तब्दील हो चुका है। सपा ने छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर अपना जांच दल भेजने का ऐलान किया था, जिसमें विधायक, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, दो एमएलसी और छात्र नेता शामिल थे। सपा के जिलाध्यक्ष पीयूष यादव ने कहा कि शासन और प्रशासन ने दमनकारी नीति अपनाते हुए उन्हें अंदर नहीं जाने दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+