'नीच' वाले बयान पर बोली बीजेपी, ऐसी टिप्पणी राजनीति का हिस्सा नहीं

नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि अंट शंट कहना राजनीति का हिस्सा नहीं है। उन्होंने निलंबित कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर पर निशाना साधते हुए कहा कि व्यंग्य राजनीति का हिस्सा हो सकता है लेकिन अंट शंट कहना नहीं। बता दें कि कल गुरुवार (7 दिसंबर) को मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'नीच किस्म का आदमी' बताया था। इससे पहले राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने भी अय्यर पर निशाना साधा और कहा कि इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने केंद्रीय मंत्री उमा भारती और तमिलनाडु की सीएम रहीं जयललिता की भी पूर्व में बेइजज्ती की है। उन्होंने कहा कि इस देश में तमाम नेता मणि पीड़ित हैं इसमें उमा भारती दी, स्व. जयललिता जी और तमाम बड़े आदमी हैं। मैं स्वयं भी मणि पीड़ित हूं।'

रविशंकर प्रसाद बोले- अंटशंट कहना राजनीति का हिस्सा नहीं

अमर सिंह ने कहा कि पूर्व पीएम आईके गुजराल के भाई सतीश गुजराल के आवास पर एक भोज था, मद्यपान कर के नशे में चूर मदमस्त आधे घंटे इतनी क्रूर बातें वो कर रहे थे कि हमारी और उनकी एक ऐतिहासिक झड़प हुई। अमर सिंह ने कहा, 'और उस झड़प ने पूरे राष्ट्र में इतनी प्रसिद्धि पाई कि जब मणिशंकर अय्यर संसद के प्रांगण में किसी को बेईज्जत करने खड़े होते थे तो भाजपा के सदस्य कहते थे- मणि बैठ जा, नहीं तो अमर सिंह आ जाएगा।'

वहीं मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी को बोले गए 'नीच' शब्द के लिए माफी मांगते हुए कहा कि मैंने जिस नीच शब्द का प्रयोग किया था उसका 'नीच आदमी' मतलब निकाल गया। मणिशंकर अय्यर ने सफाई देते हुए कहा कि हिंदी मेरी भाषा नहीं है। मैं अंग्रेजी में 'लो' शब्द का हिंदी में अनुवाद किया और नीच आदमी कह गया। अगर इस शब्द का कोई गलत मतलब निकलता है तो मैं माफी मांगता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+