संजू फिल्म के निर्माताओं को अबू सलेम की धमकी, भेजा कानूनी नोटिस
Recommended Video

मुंबई। संजय दत्त की जीवन पर आधारित फिल्म संजू के निर्माताओं को अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अबू सलेम ने फिल्म निर्माताओं के खिलाफ कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमे आरोप लगाया गया है कि फिल्म में उसके खिलाफ गलत तथ्यों को दिखाया गया है। आपको बता दें कि संजू फिल्म में दिखाया गया है कि संजय दत्त को उनके घर पर एके-56 देने के लिए खुद अबू सलेम अपने गुर्गों के साथ आया था। अबू सलेम ने फिल्म जिस तरह से उन्हें दिखाया गया है उसपर आपत्ति जताई है।

अबू सलेम के वकील ने संजू फिल्म के निर्माता राज कुमार हीरानी, विधु विनोद चोपड़ और फिल्म के डिस्ट्रिब्यूटर सहित प्रोडक्शन कंपनी को यह कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस भेजकर फिल्म निर्माताओं को विवादित सीन हटाने के लिए कहा गया है, जिसकी वजह से अबू सलेम की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। कानूनी नोटिस में कहा गया है कि अगर फिल्म में से विवादित सीन को 15 दिन के भीतर हटाया नहीं जाता है तो वह मानहानि का मुकदमा दर्ज करेगा।
इसे भी पढ़ें- अतीक अहमद को दूसरी जेल में शिफ्ट करने के लिए डीएम ने लिखा पत्र
फिल्म के एक सीन का हवाला देते हुए नोटिस में क कहा गया है कि फिल्म में एक सीन है जिसमे संजय दत्त की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर एक बयान देते हैं जिसमे वह कहते हैं कि उनके पास सांप्रदायिक हिंसा के दौरान हथियार था, इस वक्त 1993 में देश में सांप्रदायिक तनाव था। फिल्म में दिखाया गया है कि मेरा मुवक्किल संजय दत्त को हथियार मुहैया कराता है, जिससे मेरे मुवक्किल की छवि को नुकसान पहुंचा है।
नोटिस में कहा गया है कि अबू सलेम कभी भी संजय दत्त से नहीं मिला और ना ही उसे कभी हथियार मुहैया कराया है। गौरतलब है कि अबू सलेम 1993 के मुंबई ब्लास्ट में दोषी करार दिए जाने के बाद उम्र कैद की सजा काट रहा है। उसे 2002 में फिरौती लेने के मामले में भी 7 साल की सजा सुनाई गई है। आपको बता दें कि संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म संजू 29 जून को रीलीज हुई थी।
इसे भी पढ़ें- कर्नाटक: BJP विधायक के बिगड़े बोल, 'मैं गृह मंत्री होता तो बुद्धिजीवियों को गोली मारने का ऑर्डर दे देता'
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications