आतंकी अबू जंदाल को दिखता है कसाब का भूत, सेल ट्रांसफर के लिए किया भूख हड़ताल
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। मुंबई आतंकी हमले (26/11) का मुख्य आरोपी और लश्कर ए तैयबा का संदिग्ध आतंकी अबू जंदाल आर्थर रोड जेल में भूख हड़ताल पर है। उसकी मांग है कि उसे 'अंडा' सेल से निकाल कर सामान्य जेल में स्थानांतरित किया जाए। आपको बताते चलें कि 'अंडा' सेल उस खास सेल का नाम है जिसे पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब के लिए बनाया गया था।

गौरतलब हो कि अबु जंदाल पर 26/11 आतंकी हमले मे शामिल 10 आतंकियों को हिंदी सिखाने और हमले के दिन कराची में कंट्रोल रुम से आतंकियों को निर्देश देने का आरोप है। अबु जंदाल इसके पहले जेल की कोठरी में कसाब का भूत दिखने की शिकायत भी कर चुका है।












Click it and Unblock the Notifications