यही है वो आतंकी इस्माइल जिसने कराया अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर हमला

श्रीनगर। सोमवार को अमरनाथ यात्रियों पर जो आतंकी हमला हुआ उसके पीछे पाकिस्‍तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की साजिश थी। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के आईजी मुनीर खान ने भी यह बात कही। उन्‍होंने इस आतंकी हमले के लिए लश्‍कर के आतंकी अबु इस्‍माइल खान का को मास्‍टरमाइंड बताया। इस आतंकी हमले में सात लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 20 लोग घायल हैं।

पाकिस्‍तान का रहने वाला इस्‍माइल

पाकिस्‍तान का रहने वाला इस्‍माइल

इस्‍माइल पाकिस्‍तान का रहने वाल है और उसे कश्‍मीर में लश्‍कर चीफ अबु दुजाना का उत्‍तराधिकारी माना जा रहा है। दुजाना कश्‍मीर में मोस्ट वांटेंड आतंकी है। इस्‍माइल और दुजाना दोनों ही पाकिस्‍तान के नागरिक हैं। हमले के लिए इस्‍माइल को हिजबुल मुजाहिद्दीन के स्‍थानीय आतंकियों ने मदद की थी।

साउथ कश्‍मीर में लश्‍कर कमांडर

साउथ कश्‍मीर में लश्‍कर कमांडर

सुरक्षा बलों ने इस्‍माइल की तलाश तेज कर दी है। अबु इस्‍माइल साउथ कश्‍मीर में लश्‍कर का कमांडर है और सोमवार को उसने ही इस आतंकी हमले की पूरी साजिश की थी।

इस्‍माइल ही है मास्‍टरमाइंड

इस्‍माइल ही है मास्‍टरमाइंड

जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के आईजी मुनीर खान ने न्‍यूज एजेंसी एएनआई से कहा है कि पाकिस्‍तान के आतंकी इस्‍माइल ने इस हमले की साजिश की। उनकी मानें तो लश्‍कर का आतंकी इस्‍माइल ही इस आतंकी हमले का मास्‍टरमाइंड है। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस को शक है कि पाकिस्‍तान में इस हमले की साजिश रची गई और इसका मकसद देश में सांप्रदायिक तनाव पैदा करना था।

दो और लोग इस्‍माइल के साथ

दो और लोग इस्‍माइल के साथ

जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के सीनियर ऑफिसर ने कहा है पुलिस ने हमले में शामिल इस्‍माइल समेत दो और लोगों की पहचान कर ली है। इसके अलावा उन लोगों की भी पहचान हो गई है जो आतंकियों को घटनास्‍थल तक लेकर आए और उन्‍हें हथियार मुहैया कराए। पुलिस का कहना है कि उसे इस बात की जानकारी है कि आतंकी किस दिशा की ओर से छिपे हैं और जल्‍द ही उन्‍हें मार गिराया जाएगा।

हिजबुल आतंकियों ने की इस्‍माइल की मदद

हिजबुल आतंकियों ने की इस्‍माइल की मदद

सोमवार को जो आतंकी हमला हुआ है उसमें सुरक्षा बलों को एक अहम बात नजर आई हैं। इस हमले के लिए हिजबुल मुजाहिद्दीन के कैडर्स ने लश्‍कर के आतंकियों की मदद की जो कि काफी कम ही होता है। हाल ही में लश्‍कर ने घाटी में आतंकियों की भर्ती की थी और साउथ कश्‍मीर में लश्‍कर के करीब 30 आतंकी मौजूद हैं और इसमें से कई स्‍थानीय हैं। जबकि 80 आतंकी नॉर्थ कश्‍मीर में हैं जिसमें से ज्‍यादातर पाकिस्‍तानी नागरिक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+