कासिम की मौत के बाद अबू दुजाना बना कश्मीर में लश्कर का कमांडर

श्रीनगर। कश्मीर में मुठभेड़ में मारे गये लश्कर ए तैयबा के कमांडर अबू कासिम के बाद अब संगठन ने एक नया कमांडर चुन लिया है। जी हां अबू कासिम के बाद अबू दुजाना इस आतंकी संगठन का टॉप कमांडर बन गया है। कश्मीर में लश्कर के सभी ऑपरेशनों को अंजाम देने की बागडोर दुजाना के ही हाथ में आ गई है।

Abu Dujana is new Lashkar chief in Kashmir
आपको बताते चलें कि पिछले माह मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने अबू कासिम को मार गिराया था। कासिम को सुरक्षाबलों ने 29 अक्टूबर को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में मार गिराया था। कासिम की मौत के बाद लश्कर को बड़ा झटका लगा था। अबू कासिम उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में शामिल था।

इस हमले में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गये थे और लगभग दर्जन भर जवान जख्मी हुए थे। गौरतलब है कि लश्कर के इस नये कमांडर अबू दुजाना पर 8 लाख रुपये का नगद इनाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+