सरोगेसी से पापा बने करण जौहर से अबू आजमी ने पूछा- कोई बीमारी थी क्या?
अबू आजमी के मुताबिक अगर करण जौहर शादी नहीं भी करना चाहते थे तो उन्हें किसी गरीब बच्चे को गोद लेना चाहिए था।
मुंबई। एक बार फिर से महाराष्ट्र के विधायक और समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी अपने बकवास बयान के लिए चर्चा में हैं, उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर के खिलाफ काफी शर्मनाक बयान दिया है।
हाल ही में सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों के पिता बनने वाले करण जौहर का मजाक उड़ाते हुए अबू आजमी ने कहा है कि क्या उन्हें (करण जौहर को) शादी के लिए कोई लड़की नहीं मिली या उन्हें कोई बीमारी है जो इस नए तरीके के जरिए पिता बने हैं।
'किसी गरीब बच्चे को गोद ले लेते'
अबू की बात यहीं पर खत्म नहीं हुई, उन्होंने करण जौहर के लिए कहा कि अरे अगर उन्हें शादी नहीं करनी थी तो उन्हें किसी गरीब बच्चे को गोद लेना चाहिए था, बता दें कि करण जौहर को सरोगेसी के जरिए एक बेटी और एक बेटा के पापा बने हैं। बेटी का नाम उन्होंने रूही और बेटे का नाम उन्होंने यश रखा है। इन बच्चों का बर्थ रजिस्ट्रेशन शुक्रवार को हुआ है।
अबू आजमी का विवाविद बयान
यह पहला मौका नहीं है, जब अबू आजमी ने इस तरह का विवाविद बयान दिया है, नए साल अवसर पर बेंगुलरू में महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक हरकत पर भी उन्होंने कहा था कि जहां गुड़ होगा, वहां चीटियां आएंगी, लड़कियां छेड़खानी के लिए खुद जिम्मेदार हैं। अबू के इस बयान की काफी आलोचना हुई थी, खुद उनके बेटे फरहान और बहू आयशा टाकिया ने उनके बयान की निंदा की थी।













Click it and Unblock the Notifications