पाकिस्तानी कलाकारों के बचाव में उतरे आजमी, ठाकरे को धमकी

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने पाकिस्तानी अभिनेताओं और कलाकारों से कहा है कि वह 48 घंटों के अंदर देश छोड़कर पाकिस्तान लौट जाएं, नहीं तो उन्हें धक्के मारकर बाहर निकाल दिया जाएगा।

azmi

इस पर महाराष्ट्र यूनिट की समाजवादी पार्टी के प्रेसिडेंट अबु आजमी ने कहा है कि अगर एमएनएस के प्रमुख राज ठाकरे में हिम्मत हैं तो वे आत्मघाती महलावरों को लाहौर और कराची भेजें, न कि उन लोगों को देश से निकालने की बात करें से कानूनी तरीके से भारतीय वीजा लेकर भारत आए हैं।

आजमी ने ठाकरे को चुनौती देते हुए कहा- आज पाकिस्तान आत्मघाती हमलावार (फिदायीन) भारत में भेज रहा है, अगर आपमें हिम्मत है तो आप भी लाहौर और कराची में आत्मघाटी हमलावर भेजो और पाकिस्तान के खिलाफ लड़ो।

वे बोले कि अगर ऐसा नहीं कर सकते हो तो उन लोगों को परेशान करना बंद करो जो भारतीय वीजा लेकर कानूनी रूप से भारत में रह रहे हैं। लोगों को बेवकूफ बनाना बंद करो, क्योंकि इससे तुम्हारे ही वोटबैंक पर असर पड़ेगा।

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए वे बोले- पाकिस्तान की बात छोड़िए, आप एक छोटे से नेता हैं, जिसकी पहुंच सिर्फ महाराष्ट्र तक सीमित है। आज गढ़चिरौली और चन्द्रपुर में नक्सली पुलिसवालों पर हमला कर रहे हैं और अगर आपमें लाहौर या कराची में कुछ करने की हिम्मत नहीं है तो अपने कार्यकर्ताओं को हमारे सुरक्षा बल के जवानों को बचाने के लिए भेज दो। अगर आप ऐसा करते हैं तब मुझे लगेगा कि आप वाकई कुछ कर रहे हैं।

राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए आजमी बोले- यह सच है कि पाकिस्तानी आतंकियों ने हमारे देश के 18 जवानों को मौत के घाट उतार दिया, जिससे देश के सभी लोगों को दुख पहुंचा है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि आप पाकिस्तान से भारत आने वाले अभिनेताओं और खिलाड़ियों को धमकाएंगे।

आजमी ने कहा- अगर राज ठाकरे में हिम्मत है तो उन्हें दिल्ली जाना चाहिए और पाकिस्तानी दूतावास बंद कर देना चाहिए और पाकिस्तान जाकर भारतीय दूतावास बंद करवा देना चाहिए जो भारत में आने के लिए लोगों को वीजा देते हैं। अगर वह ऐसा करते हैं तो मैं मानूंगा कि उन्होंने कुछ किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+