ABP Opinion Poll: LDF, UDF या BJP जानिए किसका होगा केरल

नई दिल्ली: केरल सहित पांच राज्यों में चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। केरल में 6 अप्रैल को एक ही चरण में वोटिंग होगी। लेफ्ट का आखिरी गढ़ बचे केरल में 140 सीटों पर चुनाव होगा। चुनाव को लेकर केरल का सियासी तापमान इन दिनों उफान पर है। कांग्रेस नेता इन दिनों केरल में अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में जुटे हैं। केरल में राहुल लगातार रैलियों पर रैलियां कर रहे हैं। इस बीच एबीपी ओपिनियन पोल में केरल के लोगों के मूड को भांपने की कोशिश की हैं।

Kerala Election 2021

एबीपी ओपिनियन पोल में ये जानने की कोशिश की गई है क्या केरल की जनता फिर से सीएम पिनाराई विजयन पर अपना भरोसा जताकर एलडीएफ को मौका देती है या फिर कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को इस बार का चांस मिलेगा। ओपिनियन पोल में CPI(M)के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF)को 40 फीसदी वोट मिलता दिखाई दे रहा है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की झोली में 33 फीसदी वोट गिर रहा है। वहीं बीजेपी को 13 फीसदी और अन्य को 15 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई जा रही है।

ओपिनियन पोल में सीटों के आंकड़ों पर बात करें तो एलडीएफ को 83-91 सीटें, यूडीएफ को 47-55 सीट और बीजेपी को 0-2 सीटें ही मिलती दिख रही हैं। इसके अलावा अन्य को भी 0-2 सीटें ही मिलती नजर आ रही हैं। वहीं अगर सीएम की पसंद की बात करें तो यहां 38 फीसदी लोगों ने पिनाराई विजयन को पसंद किया है तो 27 फीसदी लोगों ने कांग्रेस से ओमान चांडी पर अपनी इच्छा जताई है। आपको बता दें कि पिछले चुनाव में एलडीएफ को 91, यूडीएफ को 47 सीटें मिली थी। बीजेपी को सिर्फ 1 सीट मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+