ABP न्यूज-सी वोटर देश का मूड: जानिए लोकसभा चुनाव से ठीक पहले क्या है देश का मूड
नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव में अब कुछ महीने ही बचे हैं। इससे पहले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों ने देश की राजनीति को एक नया मोड़ दे दिया है। इन नतीजों को लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल कहा जा रहा था और कांग्रेस ने इसमें बाजी मार ली है। अब एबीपी न्यूज ने सी वोटर के साथ मिलकर एक बड़ा सर्वे किया है और देश का मूड जानने की कोशिश की है। इस सर्वे में उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य भारत, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सुदूर पूर्वोत्तर तक की जनता के मूड को भांपने की कोशिश की गई है। इसके साथ ही गठबंधन की संभावनाओं को लेकर भी लोगों की राय जानी गई है।

उत्तर प्रदेश का क्या है मूड
यूपी की बात करें तो अगर यहां महागठबंधन बना तो कुल 80 सीटों में से एनडीए के हाथ 28 सीटें लग सकती हैं और महागठबंधन 50 सीटों पर कब्जा कर सकता है। वहीं कांग्रेस के हाथ 2 सीटें लगेंगी।
यूपी में महागठबंधन बना तो?
कुल सीट- 80
एनडीए- 28
महागठबंधन- 50
कांग्रेस- 2
क्या है महाराष्ट्र का मूड
अगर महाराष्ट्र की बात करें तो यहां की कुल 48 सीटों में से एनडीए को नुकसान होता दिख रहा है। यहां की 48 सीटों में से यूपीए को 30 सीटें मिल सकती हैं जबकि एनडीए 18 सीटों के साथ पीछे रहेगा।
महाराष्ट्र- कुल सीट 48
NDA: 18
UPA: 30
बिहार का क्या है मूड
लोकसभा चुनाव अगर आज होते हैं तो बिहार में एनडीए को भारी सफलता हाथ लग सकती है। यहां की 40 सीटों में से एनडीए के हाथ कुल 35 सीटें लग सकती हैं, वहीं यूपीए के हाथ 5 सीटें ही लग सकती हैं।
बिहार में कौन जीतेगा?
कुल सीट- 40
एनडीए- 35
यूपीए- 5
गुजरात का क्या है मूड
अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो प्रधानमंत्री मोदी के राज्य गुजरात में एनडीए को भारी सफलता हाथ लगती दिख रही है। यहां की 26 सीटों में से 24 सीटों पर एनडीए का कब्जा होता दिख रहा है।
गुजरात में कौन जीतेगा?
कुल सीट-26
एनडीए- 24
यूपीए-2
पश्चिम बंगाल की मूड
Total Seats: 42
NDA: 09
UPA: 01
TMC: 32
छत्तीसगढ़ का मूड
Total Seats: 11
NDA: 05
UPA: 06
राजस्थान का मूड
Total Seats: 25
NDA: 19
UPA: 06
मध्य प्रदेश का मूड
Total Seats: 29
NDA: 23
UPA: 06
नॉर्थ ईस्ट का मूड
Total Seats: 25
NDA: 19
UPA: 04
Others: 02
साउथ इंडिया (Kerala, Karnataka, Andhra Pradesh, Telangana and Tamil Nadu), Total Seats: 129
NDA: 15
UPA (including DMK): 80
Others: 34












Click it and Unblock the Notifications