ABP Cvoter Opinion Polls: तेलंगाना में बीआरएस की क्‍या होगी वापसी, या कांग्रेस मारेगी बाजी?

ABP Cvoter Opinion Polls: तेलंगाना विधासभा चुनाव 2023 में जीत हासिल करने के लिए राजनीतिक दलों ने एक के बाद एक रैलियां और जनसभाएं करनी शुरू कर दी है। तेलंगाना मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव जहां प्रजा आर्शीवाद सभा करके वोटरों से बीआरएस के लिए वोट मांग रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तेलंगाना में पहुंच कर चुनावी रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता भी चुनावी मैदान में भाजपा के लिए वोट मांग रहे हैं।

brs

इस सबके बीच तेलंगाना में एबीपी न्‍यूज ने तेलंगाना की जनता का मूड जानने के लिए सीट वोटर सर्वे करवाया है जिसके बाद शनिवार को फाइलन ओपिनियन पोल सर्वे की रिपोर्ट जारी की है। आइए जानते हैं इस ओपिनयन पोल के अनुसार तेलंगाना में क्‍या बीआरएस की वापसी हो रही है, या कांग्रेस अपनी छह गारंटियों के दम पर जीत हासिल करने में कामयाब होगी?

तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा। तेलंगाना में सरकार बनाने का बहुमत की सरकार बनाने का जादुई आंकड़ा 60 सीटों का है। इससे पहले एबीपी न्‍यूज सी-वोटर ने जो ओपिनियन पोल के नतीजे जारी किए है। इस ओपिनियन पोल के अनुसार तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव की बीआरएस पार्टी की सरकार बनती नजर आ रही है।

केसीआर भारत राष्ट्र समिति (BRS) बहुमत के आंकड़े के पास दिख रही है। 119 सीटों में से बीआरएस को 49 से 61 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा मुख्‍यमंत्री के तौर पर के चंद्रशेखर राव ही जतना की पहली पसंद हैं।

बता दें जनू 2014 को आंध्र प्रदेश से अलग तेलंगाना राज्‍य का गठन हुआ, उसके बाद दो बार विधानसभा चुनाव हुए उममें बीआरएस ने जीत हासिल किया और केसीआर ने मुख्‍यमंत्री की कुर्सी संभाली। अगर ओपिनियन पोल के आंकड़े चुनाव परिणाम में तब्दील होते हैं तो केसीआर की पार्टी की लगातार ये तीसरी जीत होगी और हैट्रिक लगाते हुए चंद्रशेखर राव तीसरी बार मुख्‍यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे।

सी वोटर सर्वे के अधार पर तेलंगाना में किस पार्टी को कितने वोट मिलेंगे?

कुल सीट- 119
कांग्रेस- 39 प्रतिशत
बीजेपी- 14 प्रतिशत
बीआरएस- 41प्रतिशत
अन्य- 6 प्रतिशत

इस सर्वे के अनुसार बीआरएस को सबसे अधिक वोट प्रतिशत मिलता दिख रहा है। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस को 39 प्रतिशत और भाजपा को महज 14 प्रतिशत वोट और अन्‍य को 6 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।

सी वोटर सर्वे के अनुसार तेलंगाना में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं?

कुल सीट- 119
कांग्रेस- 43-55
बीजेपी- 5-11
बीआरएस- 49-61
अन्य- 4-10

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+