ABP Cvoter Karnataka Opinion Poll: क्‍या कांग्रेस बनाएगी बहुमत की सरकार, देखिए चौंकाने वाले नतीजे

ABP Cvoter Karnataka Opinion Poll: चुनाव से पहले फाइलन प्री ओपिनियन पोल के नतीजे चौंका देने वाले आए हैं। आइए जानते हैं क्‍या कांग्रेस आराम से सरकार बनाकर दोबारा वापसी करेगी?

congress

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को होगा और चुनाव परिणाम 13 मई को घोषित होगा। कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों क लिए हो रहे चुनाव प्रचार का ये आखिरी चरण है। मतदान से पहले 8 तारीख को चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव परिणाम के वास्‍तविक नतीजें तो 13 मई को आएंगे लेकिन मतदान से ठीक चार दिन पहले एबीपी सी वोटर ने जनता का मूड भांपने के लिए प्री पोल किया है जिसके अनुसार कांग्रेसच पार्टी आराम से कर्नाटक में सरकार बनाती नजर आ रही है।

हालांकि कर्नाटक में आखिरी चरण के चुनाव प्रचार में भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ समेत भाजपा के स्‍टार प्रचारक जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। भाजपा के चुनाव प्रचार में बड़ी संख्‍या में लोग उमड़ रहे हैं।

वहीं कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्‍व चुनाव प्रचार कर रहा है। कांग्रेस की रैलियों और जनसभाओं में भी भारी संख्‍या में भीड़ जुट रही है। ऐसे में लोग ये जानने के लिए उत्‍सुक हैं कि आखिर कर्नाटक में किस पार्टी के सिर पर यहां की जनता जीत का सेहरा सजाएगी। आइए जानते हैं चुनाव से ठीक पहले सर्वे में किस पार्टी की सरकार बनती नजर आ रही है?

ABP Cvoter Karnataka Opinion Poll के फाइनल ओपिनियन पोल के अनुसार भाजपा सत्‍ता में वापसी करती नजर नहीं आ रही है। वहीं कांग्रेस को आराम से 110 से 122 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। हालांकि‍ भाजपा दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर 75 से 88 सीटों पर जीत हासिल करती दिख रही है।

तीसरी क्षेत्रीय पार्टी जेडीएस को 21 से 29 सीटें मिलती दिखाई गई है अन्‍य के खाते में 02 से 06 सीटें मिलती दिखाई गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+