यह फोटो छू रही लाखों लोगों का दिल, जानिए क्यों खास है डिलीवरी गर्ल की तस्वीर
नई दिल्ली, 08 सितंबर: कहने को तो जिंदगी आसान नहीं है, लेकिन इसे आसान बनाया जा सकता है। अब तक आपने कई डिलीवरी पार्टनर्स की इमोशनल कर देने वाली वीडियो देखी होगी, लेकिन अब जो फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वो किसी के अंदर भी हिम्मत और जुनून को बढ़ाने के लिए काफी है। 'जहां चाह, वहां राह' वाली पंक्तियों को स्विगी की दिव्यांग डिलीवरी गर्ल ने साबित कर दिया है।

स्विगी डिलीवरी गर्ल की फोटो वायरल
बारिश में भीगते डिलीवरी ब्वॉय का भावुक करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर देखकर लोगों की आंखें नम हो गई थी, वहीं हाल ही में एक बच्चे जिसके हाथ नहीं थे, उसके लंच करने का एक वीडियो इंटरनेट में वायरल हो गया, जिसके हौसलों की चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर हो रही है। वहीं अब व्हीलचेयर पर खाना लेकर पहुंचीं स्विगी डिलीवरी गर्ल की फोटो लोगों का दिल छू रही है।

स्विगी की टी-शर्ट पहने व्हीलचेयर पर लड़की
दरअसल, लिंक्डइन पर हाल ही में वायरल एक पोस्ट हर किसी के दिल को छू रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर शेयर किया गए वीडियो में एक दिव्यांग लड़की मोटर व्हीलचेयर पर फूड डिलीवर करती हुईं नजर आ रही है। वायरल वीडियो में स्विगी की टी-शर्ट पहने व्हीलचेयर पर दिव्यांग लड़की कस्टमर का ऑर्डर ले जाती हुई दिखाई दे रही हैं।

लिंक्डइन पर शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को जगविंदर सिंह घुमन नाम के यूजर ने लिंक्डइन पर शेयर किया है। छोटी सी क्लिप में स्विगी एजेंट व्हीलचेयर पर खाने की डिलीवरी कर रही है। यूजर ने पोस्ट पर कैप्शन लिखा, 'ऑफिस के लिए लेट हो जाए तो बहाना बना लो। लेकिन एक सच्चा हीरो कड़ी मेहनत करता है और बहाने को नजरअंदाज कर देता है।' ये पोस्ट अब वायरल हो चुका है। इस पर कमेंट्स की बाढ़ आ चुकी हैं। लोग लड़की के हौसलों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

लोग कर रहे लड़की के हौसलों को सलाम
फोटो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि मैं इस महिला की बहुत प्रशंसा करता हूं। कोई कारण नहीं है कि हमें ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'ये उनकी अद्भुत और बहादुरी है। स्विगी को सलाम, क्योंकि उसने उनके साथ अलग व्यवहार नहीं किया।' एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'यह लाखों लोगों को प्रेरित करेगा। अगर जीवन में कुछ करने का दृढ संकल्प और इच्छा हो तो वह एक दिन अपना रास्ता खोज ही लेता है। कंपनियों को इस दिशा में और पहल करनी चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications