अभिषेक बच्चन ने इस काम से जीता सोशल मीडिया यूजर्स का दिल, मिल रही है खूब तारीफ
मुंबई। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने केन्या के खिलाफ मुकाबले से पहले देश के लोगों से भावुक अपील की थी। छेत्री ने देश के लोगों से फुटबॉल को सपोर्ट देने की अपील की। उनके भावुक अपील का ऐसा असर हुआ कि इंटरकॉन्टिनेंटल में भारत और केन्या के बीच सोमवार को खेले गए मैच में सारे टिकट बिक गए। मुंबई में केले गए इस मैच में बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन भी इंडियन फुटबॉल टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे थे। मुंबई में बारिश के बावजूद अभिषेक न केवल स्टेडियम पहुंचे बल्कि उन्होंने टीम के लिए खूब चीयर भी किया।

बिग बी अमिताभ बच्चन और जूनियर अभिषेक बच्चन का फुटबॉल और देशी खेलों के प्रति लगाव जगजाहिर है। अभिषेक खुद भी कई बार इंटरव्यू में इसका जिक्र कर चुकते हैं कि वो फुटबॉल के क्रेजी फैन है। अभिषेक ने अपना सपोर्ट भारतीय फुटबॉल टीम के प्रति दिखाने के लिए स्टेडियम में जाकर मैच को देखा। अभिषेक के इस कदम ने लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
जहां कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए भारतीय फुटबॉल टीम को अपना सपोर्ट दिया तो वहीं अभिषेक ने स्टेडियम में टीम के लिए चीयर कर उनकी ऊर्जा बढ़ाई। ट्विटर पर लोग अभिषेक के इस कदम की खूब तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कप्तान सुनील छेत्री ने मैच से पहले लोगों से स्टेडियम में पहुंचने की भावुक अपील की थी।
उन्होंने वीडियो संदेश के जरिए कहा कि 'आप सब, जिन्हें भारतीय फुटबॉल से कोई उम्मीद नहीं है , जो अपनी उम्मीद खो चुके हैं, हम आपसे निवेदन करते हैं कि हमें खेलते देखने के लिए स्टेडियम आइए। उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर हमारी आलोचना करने या गाली देने में मजा नहीं आएगा, स्टेडियम आइए, इसे हमारे मुंह पर गाली दीजिए। हमारे ऊपर चिल्लाइए, हमें गाली दीजिए, क्या पता एक दिन हम आपको बदल दें, आप हमारे लिए चीयर करने लगें।
छेत्री की इस अपील के बाद बाद तमाम सेलिब्रिटीज फुटबॉल टीम के सपोर्ट में आगे आएं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, बॉलीवुड स्टार्स ने लोगों को इंडियन फुटबॉल टीम को सपोर्ट करने की अपील की। इस अपील का ऐसा असर हुआ कि मुंबई में खेले गए मैच के दौरान सारे टिकट बिक गए।












Click it and Unblock the Notifications