सलमान पर फूटा अभिजीत का गुस्सा, बोले- 'अरिजीत के गाने को पाकिस्तानी सिंगर को दे दिया, हिम्मत है तो...'

नई दिल्ली। सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने एक इवेंट के दौरान बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सलमान खान पर जमकर निशाना साधा। अभिजीत ने सलमान के अरिजीत सिंह को रिप्लेस कर पाकिस्तानी सिंगर को काम देने की आलोचना की। इससे पहले भी अभिजीत भट्टाचार्य ने सलमान खान पर पाकिस्तानी सिंगर्स के साथ काम करने पर सवाल उठाए थे।

सलमान खान पर भड़के अभिजीत

सलमान खान पर भड़के अभिजीत

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य इंडिया टुडे के सफाईगिरी अवार्ड्स 2019 कार्यक्रम में शामिल हुए। इस इवेंट में उन्होंने पाकिस्तानी सिंगर्स, बॉलीवुड, करण जौहर और कई कलाकार पर सवाल उठाए। अभिजीत ने कहा, 'सबसे गंदगी ये हुई है कि सलमान खान ने हमारे देश के एक उभरते सिंगर का गाना एक पाकिस्तानी से डब करा दिया। केवल उस सिंगर का गाना ही नहीं, सोनू निगम का गाना भी। सोनू निगम को फतवा जारी किया गया, तब उनके साथ केवल मैं खड़ा हुआ।'

'अरिजीत का गाना एक पाकिस्तानी से डब करा दिया'

'अरिजीत का गाना एक पाकिस्तानी से डब करा दिया'

इस सिंगर ने कहा, 'पाकिस्तान में अपनी टैरिटरी और फिल्मों का बिजनेस बनाने के लिए वे ऐसा कर रहे हैं। बताना चाहते हैं कि देखो, मैंने अरिजीत का गाना, सोनू निगम का गाना पाकिस्तानी से डब करा दिया। हिम्मत है तो एक बार मुझसे गाना गवा लो और मेरा गाना डब कराकर दिखाओ किसी पाकिस्तानी से।' जब सिंगर से पूछा गया कि वे ऐसा होने पर क्या करेंगे? जवाब में अभिजीत ने कहा, 'फिर मैं एक कुल्हाड़ी लाऊंगा और अपने पैरों पर मार दूंगा।'

करन जौहर भी फूटा इस सिंगर का गुस्सा

करन जौहर भी फूटा इस सिंगर का गुस्सा

अभिजीत ने कहा कि उन्हें पाकिस्तानियों से कोई दिक्कत नहीं है। वे बहुत अच्छे होते हैं। अभिजीत ने कहा, 'उनसे हमें देशभक्ति सीखनी चाहिए। वे भारत में खाते हैं और कमाकर पाकिस्तान ले जाते हैं। वहीं हमारे यहां करण जौहर, भट्ट भी हैं। ये लोग इंडिया में खाते हैं और पाकिस्तान का राग अलापते हैं। दोनों में कोई फर्क नहीं है। मैं पाकिस्तान के किसी भी आर्टिस्ट का नाम नहीं लेता हूं।' इवेंट के दौरान अभिजीत ने कहा कि आतंकवाद पर पाकिस्तान के खिलाफ किसी ने कुछ नहीं कहा। सबने आतंकवाद पर बात की, लेकिन पाकिस्तान का नाम मैंने ही लिया। फिल्म इंडस्ट्री के किसी भी कलाकार ने सीधे पाकिस्तान का नाम नहीं लिया और ना ही पाकिस्तान की आलोचना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+