Twitter War: नरेंद्र मोदी पर भड़के अनुराग कश्यप तो अभिजीत भट्टाचार्य ने ऐसे सुनाई खरी-खोटी
नई दिल्ली। अपने ट्वीट्स को लेकर 'कंट्रोवर्सी किंग' माने जाने वाले अभिजीत भट्टाचार्य ने इस बार फिल्म निर्देशक और निर्माता अनुराग कश्यप पर हमला किया है। उन्होंने अनुराग कश्यप के पीएम मोदी पर किए गए ट्वीट को लेकर कॉमेंट किया है।

ऐ दिल ए मुश्किल को लेकर बवाल
अनुराग कश्यप ने करण जौहर के बैनर तले बनी फिल्म 'ऐ दिल ए मुश्किल' में पाकिस्तानी कलाकारों की वजह से इसकी रिलीज पर रोक लगाने को लेकर पीएम मोदी पर सवाल उठाए थे। उन्होंने पीएम मोदी से दिसंबर 2015 में पाकिस्तान यात्रा को लेकर माफी मांगने को भी कहा।
अभिजीत ने सुनाई खरी-खोटी
इसके जवाब में गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने ट्विटर पर अनुराग कश्यप को खरी-खोटी सुनाते हुए लिखा कि,'नरेंद्र मोदी ने पहले बातों से मनाने की कोशिश की, नहीं माने तो उन्हें लात मारी, अब अनुराग कश्यप कतार में हैं। करण जौहर के बाद महेश भट्ट और अब आप।'
सिनेमा मालिकों पर उठाए थे सवाल
अनुराग कश्यप ने अपने ट्वीट के जरिए सिनेमा मालिकों को भी कठघरे में खड़ा किया था। उन्होंने पाकिस्तानी कलाकारों वाली फिल्मों को न दिखाए जाने के फैसले की भी निंदा की थी। आपको बता दें कि करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल ए मुश्किल' इसलिए नहीं रिलीज हो पा रही है क्योंकि उसमें पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने एक्टिंग की है।

इन 2 ट्वीट्स से अनुराग कश्यप ने किया विरोध
इससे पहले अनुराग कश्यप ने अपने ट्वीट में लिखा था कि,'25 दिसंबर 2015 को नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान की यात्रा की और उसी दिन ऐ दिल ए मुश्किल शूट हो रही थी। फिर पीएम मोदी ने पाक यात्रा के लिए माफी क्यों नहीं मांगी?'

इसके बाद उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा कि,'दुनिया हमसे सीखती है। हम अपनी परेशानियों का हल फिल्मों पर बैन लगाकर निकालते हैं। करण जौहर, इस मुसीबत की घड़ी में हम तुम्हारे साथ हैं।' हालांकि, विरोध के चलते कश्यप को अपना पहला ट्वीट हटाना पड़ा।
यह है पूरा मामला
उरी हमले में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के सम्मान और भारतीयों के जज्बातों का सम्मान करते हुए मनसे ने पाकिस्तानी कलाकारों को भारत छोड़ जाने की धमकी दी थी। इसके बाद से भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के अभिनय करने या न करने को लेकर बहस जारी है।
सिनेमा ओनर्स एग्जिबिटर्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया यानी सीओईएआई ने भी एक कदम आगे बढ़ाया और 'ऐ दिल ए मुश्किल' रिलीज न करने को कहा।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications