शाहरूख से लेकर सोनम तक...रंगभेद पर सभी आए अभय देओल के निशाने पर
बॉलीवुड स्टार अभय देओल ने अपने फेसबुक पोस्ट में रंगभेद का मुद्दा उठाते हुए लिखा कि कई विज्ञापन बेहद चतुराई से अपना प्रोडक्ट बेचने के लिए गोरे रंग को काले रंग से ज्यादा अच्छा दिखाने की कोशिश करते हैं।
मुंबई। रंगभेद के मुद्दे पर बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सोशल साइट फेसबुक पर पोस्ट लिखकर बॉलीवुड के दूसरे अभिनेता और अभिनेत्रियों को निशाने पर लिया है।
'फेयरनेस क्रीम' वाले एड कैंपेन पर अभय देओल ने उठाए सवाल
अभय देओल ने अपनी पोस्ट में शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, शाहिद कपूर, विद्या बालन और जॉन इब्राहिम पर उनके फेयरनेस क्रीम एड कैंपेन को लेकर खास तौर से निशाना साधा। उनके निशाने पर केवल वही विज्ञापन रहे जिसमें काले रंग की जगह गोरे रंग को खूबसूरती का प्रतीक बताया गया है।

फेसबुक पोस्ट के जरिए अभय देओल ने साधा निशाना
बॉलीवुड स्टार अभय देओल ने अपने फेसबुक पोस्ट में रंगभेद का मुद्दा उठाते हुए लिखा कि कई विज्ञापनों में बेहद चतुराई से अपना प्रोडक्ट बेचने के लिए गोरे रंग को काले रंग से ज्यादा अच्छा दिखाने की कोशिश किया जाता है। ऐड करने वाले लोग इसे नहीं समझ पाते कैसे इससे रंगभेद को बढ़ावा मिलता है। बावजूद इसके कोई भी उनके खिलाफ आवाज नहीं उठा सकता। कोई भी उनके खिलाफ जाकर उनके विज्ञापन को लेकर रंगभेद, झूठे प्रचार के आरोप नहीं लगा सकता है।

रंगभेद के खिलाफ अभय ने संभाला मोर्चा
अभय देओल ने कहा कि इन विज्ञापनों को आप अपने फायदे के लिए देखते हैं। अगर आप ऐसे विचारों को खरीदना बंद करेंगे तो इससे दूसरों को काफी फायदा होगा। अगर आप मैट्रीमोनियल विज्ञापन के देखेंगे तो आप समझेंगे कैसे लोग इस विचार से घिरे हुए हैं। हम किसी के रंग से उसके बारे विचारधारा कैसे बना सकते हैं? समाज के रवैये को कोई एक व्यक्ति नहीं बदल सकता है। हालांकि अगर वो चाहे तो अपने परिवार में इसे शुरू कर सकता है।

अभय ने उठाया अहम मुद्दा
अभय देओल में अपने फेसबुक पोस्ट में कई बॉलीवुड अभिनेताओं पर निशाना साधा है। इनमें किंग खान शाहरूख खान भी शामिल हैं। अभय देओल ने किंग खान के एड कैंपेन पर निशाना साधते हुए कहा कि कैसे शाहरूख खान ने पुरुषों के लिए खास फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन किया। इसमें बताया है कि महिलाओं की फेयरनेस क्रीम का इस्तेमाल क्यों?

जॉन अब्राहिम, विद्या बालन के ऐड पर भी निशाना
अभय देओल ने जॉन अब्राहिम के ऐड का जिक्र करते हुए कहा कि कैसे उनके विज्ञापन में सफेद और काले रंग के शेड्स की चर्चा की गई है। उन्होंने शाहिद कपूर, विद्या बालन, सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण के एड का भी जिक्र किया है।
बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल के फेसबुक पोस्ट देखिए आगे...












Click it and Unblock the Notifications