भारतीय उच्चायुक्त से खराब व्यवहार के मामले में विदेश मंत्रालय ने पाक उच्चायुक्त को किया तलब
नई दिल्ली। पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त गौतम बम्बावाले के साथ खराब बर्ताव के मामले में विदेश मंत्रालय ने भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब किया है।

सूत्रों के अनुसार विदेश मंत्रालय की सचिव सुजाता मेहता ने तलब होने के लिए कहा है।
ये है मामला
बता दें कि मंगलवार (6 सितंबर) को कराची में कराची चेंबर ऑफ कॉमर्स ने गौतम बम्बावाले का कार्यक्रम आखिरी समय में रद्द कर दिया गया था।
बताया जा रहा है कि ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि उन्होंने कश्मीर के मामले पर पाकिस्तान के हस्तक्षेप पर टिप्पणी की थी।
गौतम इस साल जनवरी में पाकिस्तान में नियुक्त होने के बाद पहली बार कराची गए थे।
गौतम ने कहा..

गौतम ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया था कि जिस कार्यक्रम में जाने का उन्हें न्योता मिला था, उसे उन्होंने स्वीकार भी किया था, उसे कार्यक्रम से डेढ़ घंटे पहले ही रद्द कर दिया गया।
कार्यक्रम के आयोजकों ने कार्यक्रम रद्द करने की कोई वजह नहीं बताई। वहीं भारतीय अधिकारियों का मानना है कि सोमवार (5 सितंबर) को कश्मीर में पाक के हस्तक्षेप पर उनकी टिप्पणी के कारण ऐसा किया गया।
गौतम ने यह टिप्पणी की थी
बता दें कि कराची काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशन्स पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गौतम ने कश्मीर पर पाकिस्तान के हस्तक्षेप पर कहा था कि जो लोग शीशे के घरों में रहते हैं उन्हें दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए।
गौतम ने कहा था कि दिक्कतें पाक और भारत दोनों तरफ से हैं और आप (पाकिस्तान) दूसरे देशों की समस्याओं पर ध्यान से देने से पहले अपनी दिक्कतों को सुलझाने पर ध्यान दीजिए।
विदेश मंत्रालय ने की टिप्पणी
इस मसले पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा है कि भारत में पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित को पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त गौतम बम्बावाले के साथ खराब व्यवहार के मुद्दे पर तलब किया गया है।
उन्होंने कहा कि मुझे आशा है कि पाकिस्तान में हमारे राजनयिकों को बिना किसी बाधा के उनके कार्यों का निर्वहन करने की अनुमति दी जाएगी।
-
Pakistan: जिस होटल में ईरान-US की कराई मीटिंग, उसी का पैसा डकार गए शहबाज शरीफ! खाते में लिखवाकर 9-2-11 -
Pakistan Energy Crisis: कराची में गैस खत्म-मुल्तान में कुछ घंटे की बिजली, शहबाज शरीफ से नहीं संभल रहा पाक -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications