पाकिस्तान में घूमने को आजाद है मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद

नई दिल्ली। 2008 में हुए मुंबई हमले का मास्टरमांइड माने जाने वाला आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान में घूमने को आजाद है। पाकिस्तान, जिस पर कई बार आतंकियों को शरण देने का आरोप लग चुका है, एक बार फिर हाफिज सईद के पक्ष में खड़ा दिख रहा है।

hafiz

26/11 मुंबई हमले के सरगना व आतंकी हाफिज सईद को एक बार फिर क्लीनचिट देते हुए पाकिस्तान ने कहा है कि उसके खिलाफ कोई केस नहीं है और वह अपने देश में कहीं भी घूमने के लिए स्वतंत्र है।

पाक में कहीं भी घूमने को आजाद है- बासित

भारत में पाक के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने हाफिज सईद का बचाव किया है। एक प्रेस वार्ता के दौरान पूछे जाने पर कि सईद पाकिस्तानी सेना के साथ नियंत्रण रेखा पर क्या कर रहा था, उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तानी नागरिक है इसलिए वह देश में कहीं भी घूमने के लिए स्वतंत्र है। इसलिए जहां तक हमारा सवाल है, यह कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने उसे पहले ही बरी कर दिया है। उसके खिलाफ कोई केस लंबित नहीं है। साथ ही अब्दुल बासित ने ये भी कहा कि बाढ़ में हाफिज के संगठन के साथ पाक सेना के संयुक्त बचाव के काम को भी गलत नहीं समझा जाना चाहिए।

26/11 हमले का मास्टरमाइंड

आपको बता दें, भारत के अनुसार 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड सईद ही है। उसने साजिश रची थी और पाकिस्तान में बैठकर इसे अंजाम दिया था। इस हमले में 166 निर्दोष लोग मारे गए थे। लेकिन पाक इस मामले की सुनवाई में देरी कर रहा है, जिसके खिलाफ भारत ने पहले ही आपत्ति दर्ज कराई हुई है।

हाल में सईद ने भारत पर जल आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि पानी को रोकने के लिए कश्मीर में कई छोटे-बड़े बांध बनाए गए हैं और इसे छोड़ने के कारण कश्मीर में बाढ़ आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+