#snapdeal: आखिर दीप्ति की किडनैपिंग के पीछे मकसद क्या?

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मैट्रो स्टेशन से अगवा हुई 24 साल की स्नैपडील की इंजीनियर दीप्ति सरना अभी अपने घर पर है और पूरी तरह से सुरक्षित है। दीप्ति के पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी बेटी सही-सलामत घर आ चुकी है और पूरी तरह से सुरक्षित है, उसके साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ है।

हालांकि दीप्ति ने पुलिस को अपना बयान दर्ज करा दिया है लेकिन उसने अपना मेडिकल कराने से मना कर दिया है, जिस पर पुलिस का कहना है कि मेडिकल कराना ना कराना ये व्यक्ति की मर्जी पर निर्भर करता है और चूंकि दीप्ति ने अपनी आप बीती पर ऐसा कुछ भी नहीं कहा है जिसमें कुछ भी गलत हुआ हो इसलिए हम उन्हें फोर्स नहीं कर सकते।

दीप्ति को चार लोगों ने अगवा किया

स्नैपडील की इस युवा इंजीनियर के मुताबिक दीप्ति ने कहा कि वो बुधवार को रात आठ बजे अपने ऑफिस से घर के लिए निकली थी और मैट्रो स्टेशन के लिए उसने शेयरिंग आटो किया था जो कि आधे रास्ते में खराब हो गया। उसके बाद उसने दूसरा आटो किया जिसमें एक लड़की के साथ चार लड़के बैठे थे। थोड़ी दूर आगे जाने के बाद उन चारों लड़कों ने दीप्ति के बगल में बैठी लड़की को चाकू की नोक पर मेरठ तिराहे पर उतार दिया गया। फिर दीप्ति की आंखों में पट्टी बांधकर घुमाते रहे लेकिन उसके साथ कोई अभ्रदता और मारपीट या गलत काम नहीं किया।

पिछले 14 महीनों से दीप्ति का पीछा कर रहे थे किडनैपर

दीप्ति के मुताबिक उसकी आंखों में पट्टी बंधी थी इसलिए उसे रास्ते का अता-पता नहीं था। जब उसकी आंखों पर से पट्टी उतारी गई तो उसने देखा कि वो पानीपत के रेलवे स्टेशन के पास है, जहां से वो ट्रेन के जरिये दिल्ली पहुंचीं। इसी दौरान उसने बगल वाले यात्री से फोन मांगकर अपने घर वालों को सूचित किया कि वो सही सलामत है और घर आ रही है। कुछ वेबसाइटों के मुताबिक दीप्ति ने पुलिस से कहा है कि उससे उन किडनैपर ने कहा था कि वो पिछले 14 महीनों से उसका पीछा कर रहे हैं।

दीप्ति की किडनैपिंग के पीछे मकसद क्या था?

पुलिस के मुताबिक दीप्ति न तो इन बदमाशों का हुलिया बता पा रही है और न ही ऑटो से जबरन उतारी गई महिला के बारे में कुछ बता पा रही है, जिससे पुलिस को उस महिला के बारे में भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है। यही नहीं अब तक ये भी साफ नहीं हो पाया है कि आखिर दीप्ति की किडनैपिंग के पीछे मकसद क्या था? लेकिन फिर भी दीप्ति के बयान पर पुलिस किडनैपर को खोजने में जुट गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+