गुजरात के कच्छ में मिली पाकिस्तानी बोट , BSF जांच में जुटी, सर्च ऑपरेशन जारी
Recommended Video
नई दिल्ली। गुजरात के कच्छ में अतिसंवेदनशील माने जाने वाले हरामी नाले में लावारिस पाकिस्तानी नौका मिलने से हडकंप मच गया है। घुसपैठ के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जाने वाले हरामी नाला पर सीमा सुरक्षा बलों को एक पाकिस्तानी नौका लावारिस हालत में मिला। खाली नौका बरामद होने के बाद से इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

आपको बता दें कि कच्छ का हरामी नाला घुसपैठ के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। ये इलाका दलदल और छिछलेपानी से भरा है। पाकिस्तान से गुजरात सीमा में घुसपैठ के लिए यह हरामी नाला अतिसंवेदनशील माना जाता है, लेकिन बीएसएफ ने इस इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है। इस इलाके को आम लोगों के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। यहां 8 किमी लंबा खतरनाक दलदल है। पिछले कुछ सालों में पाकिस्तानी मछुआरों द्वारा जल सीमा के उल्लंघन का गवाह रहा है। अक्टूबर में बीएसएफ ने इसी इलाके से मछली पकड़ने में इस्तेमाल होने वाली एकल इंजन वाली पांच पाकिस्तानी नौकाएं जब्त की थीं।












Click it and Unblock the Notifications