पति के साथ अभिनेत्री आशका गोराडिया ने किया हॉट योगा, VIDEO वायरल

मुंबई। एक बार फिर से बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट और नागिन फेम अभिनेत्री आशका गोराडिया अपने पति ब्रेंट गोबले के साथ एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। इस वीडियो में दोनों हॉट कपल योगा करते नजर आ रहे हैं। आशका और ब्रेंट दोनों ही अपनी हेल्थ को लेकर काफी सजग रहते हैं लेकिन दोनों जिस तरह से वीडियो में योगा करते नजर आ रहे हैं, उसने लोगों को एक नया फिटनेस मंत्र दे दिया है, जिसमें प्यार और ग्लैमर का तड़का लगा है।

हॉट योगा का वायरल वीडियो

हॉट योगा का वायरल वीडियो

इसी वजह से दोनों का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आशका एक्रोयोगा करती नजर आ रही हैं। आशका और उनके पति दोनों ही फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं, एक्रोयोगा करते हुए एक्ट्रेस ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- @ibrentgoble ❤️ #trust #balance #onelove#acroyoga #yoga

वीडियो में ब्रेंट ने आशका को अपने पैरों पर उठा रखा है

वीडियो में ब्रेंट ने आशका को अपने पैरों पर उठा रखा है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों ने दांतों तले उंगली दबा ली है। आशका-ब्रेंट के इस योगा वीडियो की फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे है।

 3 दिसंबर को अहमदाबाद में हुई थी शादी

3 दिसंबर को अहमदाबाद में हुई थी शादी

आपको बता दें, इनकी शादी पिछले साल 3 दिसंबर को अहमदाबाद में हुई थी। दोनों अक्सर अपनी हॉट तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहते हैं। दोनों की शादी पहले क्रिश्चियन और फिर हिंदू रीति-रिवाज से संपन्‍न हुई थी।

हनीमून की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

हनीमून की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

पिछले दिनों दोनों की हनीमून की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। खासकर लीक हुआ दोनों का किसिंग सीन काफी सुर्खियां बना था। लोगों ने इस तस्वीर को अच्छे और बुरे दोनों तरह के कमेंट्स से दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+