हम हारे नहीं हैं और न्याय के लिए हाईकोर्ट जायेंगे: राजेश-नुपुर
गाजियाबाद| देश के सबसे बड़े मर्डर मिस्ट्री आरुषि-हेमराज की हत्या पर आज एक अहम फैसला आया है। आरूषि के पापा राजेश तलवार और मां नूपुर तलवार को उसकी हत्या के जुर्म में सीबीआई अदालत ने दोषी करार दिया है। जिसको सुनने के बाद तलवार दंपति कोर्ट में ही फूट-फूट कर रो पड़े और कहा कि यह सब गलत है मैं कैसे अपनी बेटी को मार सकता हूं। तलवार दंपति ने खुद को बेगुनाह बताया है और कहा है कि फैसले के खिलाफ वह दोनों हाईकोर्ट जायेंगे।
कोर्ट दोनों को न्यायिक हिरासत के तहत डासना जेल भेज दिया गया है, जहां के अधीक्षक ने दोनों को अलग-अलग और सारे कैदियों से अलग बैरक में की बात कही है। गौरतलब है कि सीबीआई की एक विशेष अदालत ने तलवार दंपति को मई, 2008 में नोएडा स्थित अपने घर में दो-दो हत्याएं करने का दोषी पाया।
तलवार दंपति को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 34, 302 और 201 के तहत दोषी ठहराया गया है। राजेश तलवार को आईपीसी की धारा 203 का भी दोषी पाया गया है।
फैसले के तुरंत बाद तलवार दंपति ने एक वक्तव्य में कहा कि "वे बहुत निराश हैं। उन्होंने कहा, "हम ऐसे गुनाह के लिए दोषी करार दिए जाने पर बेहद निराश, आहत और दुखी हैं, जो हमने किया ही नहीं। हम हारे नहीं हैं और न्याय के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।"













Click it and Unblock the Notifications