आरुषि-हेमराज हत्याकांड: तलवार दंपत्ति के वकील को मिली फैसले की कॉपी, आज रिहाई की संभावना नहीं
देश को हिला देने वाले नोएडा के बहुचर्चित आरुषि हेमराज मर्डर केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद डॉ. राजेश तलवार और नुपूर तलवार गाजियाबाद की डासना जेल से आज रिहा होंगे।
नई दिल्ली। देश को हिला देने वाले नोएडा के बहुचर्चित आरुषि हेमराज मर्डर केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद डॉ. राजेश तलवार और नुपूर तलवार गाजियाबाद की डासना जेल से आज रिहाई नहीं हो सकेगी। तलवार दंपत्ति के वकील तनवीर मीर अहमद ने बताया कि उनकी जेल से रिहाई एक दिन के लिए टल गई है। तलवार दंपत्ति के वकील ने बताया है कि उनके मुवक्किल के बरी होने से संबंधित कागजात अभी जेल में नहीं पहुंच पाए हैं। ऐसे में हो सकता है कि शनिवार को तलवार दंपत्ति की रिहाई हो। हाईकोर्ट ने सीबीआई कोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए पर्याप्त सबूतों के अभाव में तलवार दंपत्ति को हत्या केस में गुरुवार को बरी कर दिया था। इसके बाद तलवार दंपत्ति की जेल से रिहाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि माना जा रहा था कि तलवार दंपत्ति शुक्रवार शाम तक ही जेल से रिहा हो पाएंगे, लेकिन इस मामले पर जब डासना जेल के जेलर डी मौर्या से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि जब तक उनके पास आदेश नहीं आएगा, तब तक जेल से कोई कार्यवाही नहीं हो सकती।

इससे पहले गुरुवार को डासना जेल के जेलर डीआर मौर्य ने बताया, 'राजेश और नुपूर तलवार खुश हैं। फैसला सुनने के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय मिला है।' वहीं फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. राजेश तलवार की भाभी वंदना तलवार ने कहा कि उन्हें अंदर से राहत मिली है। हमने 10 साल तक सब कुछ सहा। हाईकोर्ट के फैसले से उन्हें राहत मिली है। आरुषि तलवार के नाना बीजी चिटनीस ने कहा कि न्यायालय के आभारी हैं। हमने उन्हें सब कुछ सहते हुए देखा है।
आपको बता दें कि यूपी के नोएडा में साल 2008 में 14 साल की आरुषि और उसके घरेलू नौकर हेमराज की हत्या हुई थी। मामले की जांच सीबीआई को मिली तो इस हत्याकांड में सनसनी खेज खुलासा हुआ। आरूषि के माता पिता डा. राजेश और नुपुर तलवार ही आरोपी बने। गाजियाबाद की सीबीआई अदालत ने सुनवाई शुरू की और आरुषि व हेमराज की हत्या में तलवार दंपत्ति को दोषी पाया। जस्टिस श्याम लाल की अदालत ने नवंबर 2013 में डॉ. राजेश तलवार और डॉ. नूपुर तलवार को उम्रकैद की सजा सुनाई।
-
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब!












Click it and Unblock the Notifications