आरूषि-हेमराज मर्डर केस: राजेश-नूपुर को होगी फांसी या उम्र कैद, ऐलान दो बजे
सीबीआई की विशेष अदालत थोड़ी ही देर में सजा का ऐलान करेगी। डासना जेल के अलग बैरक में बंद नूपुर तलवार की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। वहां उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया है। डॉक्टरों ने उन्हें 3 घंटे आराम की सलाह दी है।
जेल अधिकारी के मुताबिक दोनों मियां-बीवी ने रात में खाने को हाथ ही नहीं लगाया है और दोनों लगातार रोते रहे हैं। दोनों बार-बार यही कह रहे थे कि वह दोनों बेकसूर हैं और वह अपनी बेटी से बेहद प्यार करते थे इसलिए वह अपनी बेटी को कैसे मार सकते हैं।
गौरतलब है कि सोमवार को देश के सबसे बड़े मर्डर मिस्ट्री आरूषि-हेमराज केस में सीबीआई की विशेष अदालत ने आरूषि के मम्मी-पापा राजेश-नूपूर तलवार को ही दोषी करार दिया है सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश श्यामलाल ने अपने फैसले में तलवार दंपति को 'शैतान' कहा जिन्होंने "अपनी ही संतान की हत्या कर दी।
हालांकि कोर्ट के इस फैसले के बाद तलवार दंपत्ति और उनके परिवार वालों ने कहा है कि सीबीआई ने साक्ष्य को छुपाने की कोशिश की है, राजेश-नूपूर दोनों बेकसूर हैं और कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ वह दोनों हाईकोर्ट जायेंगे। राजेश तलवार के भाई दिनेश तलवार ने कहा, "मैं और मेरा परिवार सीबीआई की अदालत के फैसले से संतुष्ट नहीं हैं। हमारे विचार से यह न्याय का गला घोंटने के समान है।"













Click it and Unblock the Notifications