आरुषि हत्याकांड में माता-पिता दोषी करार, सजा का ऐलान कल

कोर्ट के भीतर जज द्वारा फैसला सुनाए जाने के बाद राजेश और नूपुर तलवार रोने लगे। वहीं उतलवार दंपति की वकील रेबेका जॉन ने कहा है कि वो कोर्ट के फैसले के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट जाएंगे।
कोर्ट ने राजेश तलवार को गलत एफआईआर दर्ज कराने के मामले में दोषी करार दिया है। सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद राजेश और नूपुर तलवार को न्यायिक हिरासत में लेकर डासना डेल भेज दिया गया है। कोर्ट ने आईपीसी की धारा 302 हत्या, आईपीसी की धारा 201 के तहत दोषी करार दिया है। सरकारी पक्ष के वकील नरेश यादव के मुताबिक तलवार दंपत्ति को मौत की सजा या फिर उम्रकैद के साथ जुर्माने की सजा सुनाई जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications