मुंबई: आरे इलाके में विरोध प्रदर्शन, शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी हिरासत में

मुंबई। मुंबई के आरे इलाके में पेड़ों की कटाई को लेकर हो रहा विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। यहां सीआरपीसी की धारा 144 भी लागू कर दी गई है। इस बीच शनिवार को शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी को भी हिरासत में ले लिया गया है। जंगल में मेट्रो-रेल परियोजना स्थल के पास ये प्रदर्शन बीती रात से जारी हैं।

priyanka chaturvedi

क्या बोलीं प्रियंका?

इस माले पर प्रियंका चतुर्वेदी का कहना है, 'जो फैसला आया है, हम उसके खिलाफ हैं। दूसरे भी विकल्प थे लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। लोगों से बात भी नहीं की गई, इससे बहुत गलत संदेश गया है। चुनाव सिर पर हैं, क्या इस मुद्दे को लेकर शिवसेना और बीजेपी के बीच में टकराव नहीं होगा? ये मुंबई वालों का मुद्दा है। बीजेपी या शिवसेना नहीं।'

बता दें बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई के आरे कॉलोनी को जंगल घोषित करने की सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया था। शुक्रवार को पेड़ काटने का काम शुरू हो गया। जिसके कुछ देर में ही प्रदर्शनकारी भी वहां पहुंच गए और मेट्रो रेल साइट पर जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि जिन 2600 से अधिक पेड़ों को काटा जाना है, उनमें से 200 पेड़ शुक्रवार को काट डाले गए हैं।

इससे पहले शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे भी इस मामले में बेजेपी की केंद्र सरकार पर हमला बोल चुके हैं। आदित्य ठाकरे ने कहा, 'जलवायु परिवर्तन पर केंद्र सरकार के मंत्रालय का कोई मतलब नहीं है। मुंबई मेट्रो के निर्माण के साथ प्लास्टिक प्रदूषण के बारे में बात करना संवेदनहीनता है। आरे के आसपास के क्षेत्र में पर्यावरण को तबाह किया जा रहा है। अहंकार की लड़ाई इसे बनाने के उद्देश्य को नष्ट कर रही है। मुबई मैट्रो उन सभी चीजों को खत्म कर रहा है जिसकी बात भारत ने यूएन में की थी।'

क्या है मामला?

मुंबई के आरे क्षेत्र में मेट्रो कार शेड बनाई जाएगी। इसके लिए आरे के जंगलों के 2,600 पेड़ काटे जाने है जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। मेट्रो के लिए पेड़ों की कटाई का मुंबई की सड़कों पर उतरकर लोग विरोध कर रहे हैं। लता मंगेशकर, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर समेत कई हस्तियों ने पेड़ काटने का विरोध किया है। पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन आरे के समर्थक इकट्ठे हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+