आकाश अंबानी की शादी में जब गोल-गोल आंखें घुमाने लगी आराध्या, विडियो वायरल

मुंबई। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या की बेटी आराध्या ने आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी के रिसेप्शन में कुछ ऐसा किया कि इंटरनेट रक उनका वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, मुंबई में ज‍ियो वर्ल्ड सेंटर में हुई र‍िसेप्शन पार्टी में आराध्या जब अपने मम्मी-पापा के साथ फोटो आईं तो उन्होंने फोटोग्राफर्स को जमकर तंग किया।

आराध्या ने गोल-गोल घुमाईं आंखें

कारोबारी मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी का रिसेप्शन रविवार को मुंबई में हुआ। शादी में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन पहुंचे तो ऐश्वर्या राय और अभ‍िषेक बच्चन बेटी आराध्या के साथ पहुंचे। यहां जमा मीड‍िया के लोगों को जब ऐश्वर्या और अभिषेक पोज दे रहे थे तो आराध्या भी उनके साथ थीं। फोटोग्राफर्स ने पोज देने के लिए लेफ्ट और राइट कहा, तो सबकी बातें सुनते हुए आराध्या ने फनी पोज द‍िए। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी आंखें इस तरह से घुमाईं कि फोटोग्राफर्स हंसी नहीं रोक सके। ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं, आराध्या की इस मस्ती का एहसास जब ऐश्वर्या को हुआ तो उन्होंने आराध्या को बताया कि कहां देखना है, जिसके बाद उन्होने कैमरे के सामने पोज दिए।

फोटोग्राफर्स को बोली, बस करो

फोटोग्राफर्स को बोली, बस करो

आराध्या कुछ देर तो मस्ती करती रहीं लेकिन लेकिन जब काफी देर हो गई तो जाते-जाते फोटोग्राफर्स से कहा- बस भी करो। आराध्या का ये जवाब सुनकर ऐश्वर्या राय बच्चन और अभ‍िषेक बच्चन समेत मौजूद फोटोग्राफर्स का ग्रुप हंस पड़ा।

अंबानी के शादी में जुटा बॉलीवुड

अंबानी के शादी में जुटा बॉलीवुड

मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और हीरा कारोबारी रसल मेहता की बेटी श्लोका मेहता की शादी शनिवार को हुई। विवाह समारोह देश के सबसे बड़े कॉर्पोरेट घराने के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में हुआ। शादी के बाद रविवार शादी का रिसेप्शन हुआ। अंबानी परिवार के अलावा बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियां और बिजनेस जगत के लोग पहुंचे। शाहरुख खान, करण जौहर, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी और आमिर खान जैसे सेलेब डांस करते नजर आ रहे हैं। अंबानी फैमिली ने भी स्टेज पर जमकर डांस किया।

शादी में शामिल हुए मेहमानों में गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई, उद्योगपति रतन टाटा शामिल हुए। पोस्ट वेडिंग सेलीब्रेशन में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा, प्रोड्यूसर विधू विनोद चोपड़ा, फराह खान, प्रसून जोशी, राज ठाकरे पत्नी शर्मिला ठाकरे के साथ और सुजैन खान अपने परिवार के साथ पार्टी में पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+