लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 सीटों पर चलेगी झाड़ू

aam admi party
लखनऊ। दिल्ली की जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि वो लोकसभा चुनावों में भी जोरदार तरीके से इंट्री करने वाले है। पार्टी से मिली अबतक की जानकारी के आधार पर आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में 20 राज्यों से लोकसभा चुनाव लड़ने वाली है। हाजिर है कि आम आदमी पार्टी के मैदान में आने से कांग्रेस और भाजपा की चिंताए बढ़ेगी। जो मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच था अब उसमे तीसरी पार्टी ने आकर थर्ड फ्रंट को शक्ति दे दी है। पार्टी ने ये भी साफ कर दिया ह कि वो लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटों वाले प्रदेश उत्तर प्रदेश के 80 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करेंगी।

आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने संवाददाताओं के साथ बातचीत के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में 'वीआईपी कल्चर' का खराब रूप देखा जा सकता है। भारी सुरक्षा में घिरे राजनेता कभी भी जनता के करीब नहीं हो सकते, आप इस कल्चर को समाप्त करना चाहती है। इसका असर अन्य प्रदेशों में भी दिखने लगा है।

उन्होंने कहा कि सपा व बसपा जातिवादी मुद्दों को उठाकर जनता को दिगभ्रमित करती है। हमारी पार्टी बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों को फोकस करेगी। सिंह ने कहा कि उप्र में बिजली विभाग में अगर भ्रष्टाचार पर रोक लग जाए तो यहां भी बिजली के दामों में भारी कमी की जा सकती है। यहां पर फर्जी तरीके से ऑडिट होते हैं और यह खेल लंबे समय से चल रहा है।

पार्टी उप्र के लगभग हर सीट पर चुनाव लड़ेगी, जिसकी घोषणा 15 फरवरी तक कर दी जाएगी। आप नेता ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा आपस में भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता कर रही है। हमें खाकी और खादी की गुंडागर्दी से भी लड़ना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+