केजरीवाल बोले राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में भी चुनाव लड़ेगी AAP,कांग्रेस की अलका लांबा का आया ये जवाब
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा है कि उनकी पार्टी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभाओं का चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा है कि पार्टी के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी।
चुनाव आयोग ने सोमवार को ही पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा की है। राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में 7 नवंबर से लेकर 30 नवंबर के बीच मतदान होना है और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को की जाएगी।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पूरी ताकत से लड़ेगी एएपी-केजरीवाल
जब इन चुनावों को लेकर अरविंद केजरीवाल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'हम राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।' जब उनसे सवाल किया गया कि क्या ये चुनाव विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ब्लॉक के हिस्से के तौर पर लड़े जाएंगे तो उन्होंने कहा कि 'जो भी होगा, उससे अवगत कराया जाएगा।'
जिन पांच राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, उनमें से छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकारें हैं, जो आम आदमी पार्टी (AAP) की तरह ही इंडिया ब्लॉक में शामिल है। केजरीवाल की ओर से की गई घोषणा को लेकर दिल्ली कांग्रेस की नेता अलका लांबा ने एक्स पर पोस्ट (पहले ट्विटर) करके अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
इस बार भी भाजपा को सीधे मुकाबले में हराएगी कांग्रेस- अलका लांबा
उन्होंने लिखा है, 'यह वही 3 राज्य हैं, जहां कांग्रेस ने 2018 में भाजपा को सीधे मुकाबले में हरा कर, बहुमत हासिल कर अपनी सरकारें बनाई थी.....इस बार भी कांग्रेस अपने दम पर सीधे मुकाबले में भाजपा को हरा कर सरकार बनाने जा रही है.......'
'कांग्रेस का इन तीनों राज्यों में कुछ नहीं बिगाड़ सकती'
उन्होंने आगे लिखा है, 'एएपी, बीएसपी, एआईएमआईएम, भाजपा की चाह के बावजूद भी कांग्रेस का इन तीनों राज्यों में कुछ नहीं बिगाड़ सकती.....लड़ेंगे - जीतेंगे।'
अब लोग एएपी के मौका देना चाहते हैं- संदीप पाठक
उधर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने भी कहा है कि उनकी पार्टी पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा है कि 'लोगों ने सभी दलों को मौका दिया है। अब लोग एएपी के मौका देना चाहते हैं।' वहीं पार्टी नेता ने दावा किया कि इंडिया ब्लॉक सिर्फ लोकसभा चुनावों के लिए बनाया गया है, विधानसभा चुनावों के लिए नहीं।
उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी के एजेंडे के बारे में बताया कि 24 घंटे मुफ्त बिजली, अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और अच्छा शासन उसके मूल एजेंडे में शामिल होगा। (इनपुट-पीटीआई)
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications