'AAP उचित समय CM उम्मीदवार का नाम करेगी घोषित', गुजरात विधानसभा चुनाव पर बोले मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली, 24 सितंबर। गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अपनी मजबूत दावेदारी के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है। आप नेता व दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया उत्तरी गुजरात में पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। शुक्रवार रात वे गुजरात के महेसाणा जिले में आप के चुनावी अभियान को धार देने पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी की ओर से सीएम चेहरे के सवाल पर कहा कि उचित समय पर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा आम आदमी पार्टी करेगी।

Manish Sisodia

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया शुक्रवार को उंझा कस्बे में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सिसोदिया ने अपने संबोधन में कहा, "हमें गुजरात के लोगों की सेवा करने के लिए नेता होने की जरूरत नहीं है। हमें सरकारी स्कूलों के मानक और गुणवत्ता में सुधार करने की आवश्यकता है। सरकारी स्कूलों की व्यवस्था भी निजी स्कूलों के बराबर होना चाहिए। दिल्ली में आप की सरकार का सब जानते हैं।" सिसोदिया ने भाजपा का निशाना साधते हुए कहा कि आप की नीति बिल्कुल स्पष्ट है कि जनता के धन का इस्तेमाल लोगों के उत्थान के लिए किया जाना चाहिए ना कि कुछ चुनिंदा दोस्तों के लिए।

जनसभा के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि पार्टी सही समय पर सीएम उम्मीदवार की घोषणा करेगी। माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की रणनीति को दोहराना नहीं चाहती। अब वो फूंक- फूंक कर कदम रख रही है। ऐसे में गुजरात को लेकर सीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा करन में आम आदमी पार्टी कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+