‘आप’ की वेबसाइट ने कश्मीर को पहुंचाया पाकिस्तान!

आप की वेबसाइट पर लगे इस विवादित नक्शे के बाद आप की ओर से ट्वीटर पर जवाब आया कि ये भारत का नक्शा ही नहीं है। इस बवाल के बाद यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि इस मुद्दे पर पार्टी का यह ऑफिशल रुख है या किसी समर्थक की सफाई।
Did You Know: आप नेता प्रशांत भूषण ने कश्मीर पर विवादास्पद बयान दिया था।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के मिलने वाले डोनेशन की सूचना www.aaptrends.com पर उपलब्ध होती है। इस साइट पर अगर आपको ये सूचना चाहिए कि किस देस से कितने डोनेशन आए तो उसके लिए का देशों के हिसाब ट्रेड देखने के लिए By Country बटन पर क्लिक करते ही पूरी दुनिया का नक्शा उभर आता था।
हलांकि विवाद के बाद इस नक्शे को हटा दिया गया है, लेकिन इसी में भारत के हिस्से पर क्लिक करते ही वह विवादित नक्शा उभर आ रहा था, जो हटा दिया गया है। आम आदमी पार्टी के ऑफिशियल साइट http://www.aamaadmiparty.org/ पर भी ये नक्शा है, लेकिन अब सब हट चुका है।
Did You Know: 2014 में प्रशान्त भूषण ने कश्मीर की आन्तरिक सुरक्षा और सेना की मौजूदगी के मामले में कश्मीर के लोगों में जनमत संग्रह कराने की बात कही, जिसके विरोध में हिन्दू रक्षा दल के कुछ लोगों ने कौशाम्बी स्थित पार्टी मुख्यालय में आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी और तोड़-फोड़ हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications