चुनाव आयोग से भाजपा के खिलाफ शिकायत करेगी आप: राघव चड्ढा
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। राघव चड्ढा ने कहा भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लगातार सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए बहुत ही मानहानिकारक, अपमानजनक, निंदात्मक अभियान चला रही है।
इस षड़यंत्र के खिलाफ आम आदमी पार्टी चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराने जा रही है। आप के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने चुनाव आयोग से आज या कल का समय मांगा है। हमे उम्मीद है कि चुनाव आयोग हमें समय देगा और सख्त कार्रवाई करेगा।

राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा पिछले कुछ दिनों से लगातार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अभियान चला रही है, उनके चरित्र पर सवाल खड़ा कर रही है। सोशल मीडिया के जरिए उनकी छवि को खराब करने के लिए, तार-तार करने के लिए अभियान चला रही है। भाजपा जो ये प्रयास कर रही है उसके खिलाफ आप चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराने जा रही है।
राघव ने कहा कि कोई भी व्यक्ति इस तरह का अभियान नहीं चला सकता है, खासतौर पर चुनाव के दौरान तो कतई नहीं चला सकता है, इससे निष्पक्ष चुनाव के सिद्धांत कमजोर होता है। 5 नवंबर 2023 को दिल्ली भाजपा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए एक भ्रामक पोस्ट किया। वीडियो के जरिए अरविंद केजरीवाल की छवि को चोट पहुंचाने की कोशिश की गई है। इसे भाजपा के तमाम नेताओं ने शेयर किया।
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसे प्रचारित किया गया। इसे दिल्ली भाजपा के एक्स प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया था। यहां से इसे तीन अन्य राज्यों में भेजा गया। वो भी ऐसे समय में जब आचार संहिता लागू है। इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी शिकायत करने के लिए चुनाव आयोग के पास जाएगी।
यह अभियान आईपीसी की धारा 171 जी, 499 और 500 का उल्लंघन है। हम सबको उम्मीद है कि चुनाव आयोग जिसे निष्पक्ष संस्था माना जाता है वो जरूर हमारी शिकायत का संज्ञान लेकर इसपर कार्रवाई करेगी। हम मांग करते हैं कि भाजपा के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।


Click it and Unblock the Notifications
