पंजाब में धमाल के बाद राज्यसभा में धमाकेदार एंट्री की तैयारी में AAP, बनेगी चौथी सबसे बड़ी पार्टी

नई दिल्ली, 11 मार्च। आम आदमी पार्टी ने अब दिल्ली के बाद दूसरी सबसे बड़ी सफलता पंजाब में हासिल की है। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जिस तरह से 70 साल के कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के इतिहास को खत्म किया है उसके बाद पार्टी के हौसले बुलंद हैं। पंजाब में जबरदस्त जीत के बाद आम आदमी पार्टी को आगामी राज्यसभा चुनाव में भी इसका फायदा मिलेगा। राज्यसभा चुनाव 31 मार्च को होने हैं, ऐसे में आम आदमी पार्टी राज्यसभा में भी अपनी पहली दस्तक देने जा रही है।

5 नए सदस्य जाएंगे राज्यसभा

5 नए सदस्य जाएंगे राज्यसभा

पंजाब में राज्यसभा की कुल 7 सीटें हैं, जिसमे से 5 राज्यसभा सदस्यों का 6 साल का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। इसमे कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा, शमशेर सिंह डुल्लो, भाजपा के श्वैत मलिक, अकाली दल के नरेश गुजराल, सुखदेव सिंह ढींडसा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इन सभी का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो रहा है जबकि बाकी के दो सदस्य बलविंदर सिंह भुंदर और अंबिका सोनी का कार्यकाल 4 जुलाई को खत्म हो रहा है।

आप की राज्यसभा में होगी धमाकेदार एंट्री

आप की राज्यसभा में होगी धमाकेदार एंट्री

बता दें कि किसी भी राजनीतिक दल को राज्यसभा में अपने एक सदस्य को भेजने के लिए कम से कम 18 विधायक चाहिए होंगे। इस लिहाज से आम आदमी पार्टी सभी पांच सीटों पर राज्यसभा में अपने उम्मीदवारों को भेज सकती है। वहीं दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी ने 2020 में 70 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। मौजूदा समय में आप के तीन नेता संजय सिंह, सुशील कुमार गुप्ता और नारायण दास गुप्ता राज्यसभा के सदस्य हैं। यानि पांच और सदस्यों के राज्यसभा पहुंचने के बाद पार्टी के राज्यसभा सदस्यों की संख्या 8 हो जाएगी।

आप बन जाएगी चौथी सबसे बड़ी पार्टी

आप बन जाएगी चौथी सबसे बड़ी पार्टी

जुलाई माह में पंजाब की दो और सीटों पर राज्यसभा का चुनाव होगा क्योंकि बाकी के दो सदस्यों का भी कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसे में अगर इन सभी 7 सीटों पर आम आदमी पार्टी जीत दर्ज करती है तो राज्यसभा में पार्टी के कुल 10 सांसद हो जाएंगे और इसी के साथी ही आम आदमी पार्टी राज्यसभा में चौथी सबसे बड़ी पार्टी बन जाएगी। मौजूदा समय की बात करें तो राज्यसभा में भाजपा के 97 सदस्य हैं, कांग्रेस के 33, तृणमूल कांग्रेस के 13 और डीएमके के 10 सांसद हैं। वहीं एनडीए के कुल 118 सदस्य तो यूपीए के कुल 51 सदस्य राज्यसभा में हैं। बता दें कि राज्यसभा में कुल 245 सीटें हैं। जिसमे 233 का चयन होता है और 12 को नामित किया जाता है। सदन में बहुमत का आंकड़ा 123 है।

भाजपा की बढ़ सकती है मुश्किल

भाजपा की बढ़ सकती है मुश्किल

ऐसे में राज्यसभा में आप को मिलने वाली यह बढ़त भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है क्योंकि पार्टी राज्यसभा में बहुमत हासिल करने की पुरजोर कोशिश कर रही है। इस साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव पर भी राज्यसभा की गणित की अहम भूमिका होगी। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो राज्यसभा में आम आदमी पार्टी सभी पांचों सीट पर जीत दर्ज करेगी। संभव है कि पार्टी पंजाब के ही उम्मीदवारों को राज्यसभा भेजेगी, बजाए दूसरे राज्य से किसी नेता को भेजे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+