Sharda Sinha Death: 'संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति', बिहार कोकिला के निधन पर केजरीवाल ने जताया दुख

Sharda Sinha Death: देश की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया। मंगलवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं और एम्स में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार शाम को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। 22 अक्टूबर से वे अस्पताल में भर्ती थीं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था। शारदा सिन्हा के निधन की खबर ने देशभर में सबको झकझोर कर रख दिया है।

अरविंद केजरीवाल ने जताया शोक

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, लोक गायिका शारदा सिन्हा जी का निधन संगीत जगत के साथ-साथ पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

Sharda Sinha

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से शारदा सिन्हा की तबियत बहुत खराब थी, जिस वजह से उन्हें दिल्ली एम्स में बेहतर चिकित्सा के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे अनशुमान सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उनकी तबियत को लेकर जानकारी दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अंशुमन सिन्हा से फोन पर बात की और शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+