'AAP को नहीं बल्कि चुनाव आयोग को दूंगा स्टिंग ऑपरेशन की रॉ फुटेज'

दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि वह रॉ टेप देखकर ही अपने नेताओं पर कार्रवाई करना चाहते हैं। हालांकि इस प्रेस कांफ्रेंस के कुछ ही देर बाद मीडिया सरकार के अनुरंजन झा ने साफ कर दिया कि वह आम आदमी पार्टी को नहीं, बल्कि चुनाव आयोग को रॉ फुटेज देंगे। आम आदमी पार्टी की इस प्रेस कांफ्रेंस में अरविंद केजरीवाल मौजूद नहीं थे। आम आदमी पार्टी के नेता योगेन्द्र यादव ने कहा कि हमें न तो अनुरंजन झा की तरफ से कोई टेप मिला है और न ही ईमेल का जवाब मिला है।
आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि ये हमारी पार्टी को बदनाम करने की साजिश है। प्रेस कांफ्रेंस में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि हम मीडिया के जरिए अनुरंजन जी से, मीडिया सरकार संगठन से हम फिर अनुरोध करते हैं। हम तीन बजे तक आपका इंतजार करेंगे। कल (गुरुवार को) सीडी जारी करते वक्त अनुरंजन जी ने कहा था कि वह देशहित में और राजनीति में ईमानदारी लाने के लिए यह सूचना जारी कर रहे हैं। अगर ऐसा है, तो आम आदमी पार्टी देश हित में इसकी पूरी जांच और तुरंत कार्रवाई करना चाहती है। हमें इसके लिए पूरी सीडी चाहिए। ताकि हमें संतुष्टि हो जाए कि जो दिखाया जा रहा है, वह सही संदर्भ में पूरी तरह सही ढंग से दिखाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications