भाजपा की पुलिस ने झूठी कहानी चलवाई... AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बीजेपी पर बोला हमला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर शनिवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची। मामला आम आदमी पार्टी के विधायकों की खरीद फरोख्त के दावे से जुड़ा है जिसकी जांच करने क्राइम ब्रांच की टीम सुबह अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची। जिसके बाद से दिल्ली की राजनीति में भूचाल आ गया है। इस पर अब आप पार्टी ने भाजपा को निशाने पर लिया है।

आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने अरविंद केजरीवाल के घर पुलिस की टीम पहुंचने पर भाजपा को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि हम नोटिस लेने को तैयार है, लेकिन फिर भी झूठी कहानी फैलाई जा रही है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए आगे लिखा कि कल दिल्ली पुलिस के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस देने को लेकर मीडिया में नौटंकी शुरू हो गई है। पुलिस मीडिया लेकर आयी और एक झूठी कहानी चलवाई और बिना नोटिस दिये चली गई। जबकि, हम क़ानून का सामना करेंगे और क़ानूनी नोटिस लेने को भी तैयार है। लेकिन, भाजपा की पुलिस का मकसद सिर्फ़ झूठी कहानियां बनाना और केजरीवाल को घेरना है।

प्रियंका कक्कड़

दरअसल मामला है कि आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि बीजेपी उनकी पार्टी के नेता को खरीदने में लगी हुई है। आम आदमी पार्टी के मुताबिक भाजपा उनको 25 करोड़ के साथ अपनी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने का मौका भी दे रही। आम आदमी पार्टी का कहना है कि आवास पर मौजूद अधिकारी क्राइम ब्रांच से नोटिस लेने को तैयार है, लेकिन उनका कहना है की हम यह नोटिस मुख्यमंत्री को ही देंगे। आपको बतादें कि क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार को भी नोटिस देने गयी थी लेकिन वह मुख्यमंत्री को नोटिस नहीं दे पाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+