पेट्रोल की कीमतों पर मोदी सरकार को घेरते हुए खुद ही घिरे आप प्रवक्ता आशुतोष
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष सोशल मीडिया पर मंहगाई को लेकर मोदी सरकार को घेरने की की कोशिश में खुद ही ट्रोल हो गए। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर आशुतोष ने बुधवार को ट्वीट किया, 'बीजेपी सरकार में तेल के दाम बढ़े तो कहा जा रहा है कि राष्ट्र निर्माण में टैक्स लिया तो कांग्रेस सरकार में टैक्स पाकिस्तान के लिए था क्या?'

इस ट्वीट पर उनसे एक यूजर ने पूछा, आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में जो तेल के दाम बढ़ाए, उनका टैक्स क्या पाकिस्तान, नेपाल और भूटान को निर्माण के लिए था? एक और यूजर ने कहा कि दिल्ली में आपकी सरकार है तो डीजल-पेट्रोल पर राज्य का जो टैक्स है उसे क्यों नहीं हटवाते हो। एक और यूजर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लिए आप वही कर रहे हैं जो कांग्रेस के लिए दिग्विजय सिंह और मनीष तिवारी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि बीते कुछ समय से लगातार बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम को लेकर नरेंद्र मोदी की सरकार विपक्ष के निशाने पर है। इसको लेकर लगातार विपक्ष मोदी सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। मंहगाई को लेकर लगातार केंद्र सरकार विपक्षी पार्टियों के निशाने पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications