मिजोरम विधानसभा चुनाव लड़ेगी आप, पार्टी ने किया बड़ा ऐलान
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली से शुरुआत करने के बाद अब कई राज्यों में अपना विस्तार किया है। पार्टी की दिल्ली के बाद पंजाब में भी सरकार बनी और अब पार्टी दूसरे राज्यों में भी पहुंचने की कोशिश कर रही है। पार्टी मध्य प्रदेश में जमकर चुनाव प्रचार कर रही है। इसके साथ ही पार्टी मिजोरम में भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
आम आदमी पार्टी के नॉर्थईस्ट इंचार्ज राजेश शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी मिजोरम में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पार्टी कार्यकर्ता लंबे समय से प्रदेश में जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ता इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि पार्टी पहली बार प्रदेश में चुनाव लड़ने जा रही है।

देखिए मिजोरम में हम पिछले एक साल से काम कर रहे हैं। एक साल में हम मिजोरम की जनता के साथ लगातार संपर्क में हैं, हमारी मिजोरम की टीम काफी मेहनत कर रही है और काफी उत्साह मे है कि हम पहली बार उत्तर पूर्वांचल में मिजोरम विधानसभा से हम चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
हमारी रूपरेखा है कि हमे सीधे जनता के बीच जाना है, जनता की समस्याओं के समाधान लिए काम करना है। इन राज्यों में बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार है, विकास बिल्कुल नहीं है। हमारी जो राजनीति है, काम की राजनीति है, हम उसी को लेकर जाएंगे। हम अऱविंद केजरीवाल जी के मॉडल को मिजोरम की जनता को देना चाहते हैं।
दिल्ली में जिस तरह से शिक्षा, स्वास्थ्य पर काम किया वही मॉडल हम मिजोरम को भी देना चाहते हैं। मिजोरम की जनता की भी यही अपेक्षा है कि हमारे राज्य में कोई ऐसी दल ऐसा आए जो राज्य की शिक्षा व्यवस्था को ठीक करे, स्वास्थ्य सेवाओं को ठीक करे, सड़कों को ठीक करे और बेरोजगारी की जो समस्या है उसे ठीक करे।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications