MCD चुनाव: AAP की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने EC को भेजा नोटिस, 26 जुलाई को अगली सुनवाई
नई दिल्ली, 20 जुलाई: आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बिना दिल्ली में नगर निकाय चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और त्वरित तरीके से कराने के लिए राज्य चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग संबधी याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही सर्वोच्च न्यायालय इस याचिका पर 26 अगस्त को सुनवाई करेगा।

बता दें दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव स्थगित करने को चुनौती देने वाली आम आदमी पार्टी (आप) की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। स्थगन को एमसीडी वार्डों के परिसीमन के आधार पर चुनौती दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications