लोकसभा चुनाव के लिये 'आप' ने उतारी बटालियन, 20 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

दक्षिण मुंबई से कांग्रेस सांसद मिलिंद देवड़ा के खिलाफ मीरा सान्याल चुनाव लड़ेंगी। दूसरी तरफ बीजेपी नेता नितिन गडकरी को अंजलि दमानिया चुनौती देंगी और नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। अरविंद केजरीवाल के घर पर AAP की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने बताया कि लुधियाना से मनीष तिवारी के खिलाफ फुल्का, अजीत सिंह के खिलाफ सोमेंद्र ढाका, मुलायम के खिलाफ बाबा हरदेव और मीरा सान्याल दक्षिण मुंबई से चुनाव लड़ेंगी।
वहीं मुकुल त्रिपाठी सलमान खुर्शीद को चुनौती देंगे। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि अरविंद केजरीवाल कहां से चुनाव लड़ेंगे। वैसे आम आदमी के नेता योगेंद्र यादव ने यह साफ कर दिया है कि पार्टी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में ही 2014 के लोकसभा चुनाव में उतरेगी।
मिशन 2014 के लिये केजरीवाल का पहली बटालियन
आशुतोष- चांदनी चौक दिल्ली से (कपिल सिब्बल के खिलाफ)
एसएस फुल्का- लुधियाना से (मनीष तिवारी के खिलाफ)
कुमार विश्वास- अमेठी से (राहुल गांधी के खिलाफ)
योगेंद्र यादव- गुडगांव
मयंक गांधी- उत्तर-पश्चिम मुंबई (गुरुदास कामत)
मीरा सान्याल- दक्षिण मुंबई
अंजलि दमानिया- नागपुर
बाबा हरदेव- मैनपुरी से (मुलायम सिंह के खिलाफ)
विजय पंढारे- नासिक
सुभाष पाडे- (सुरेश कलमाड़ी के खिलाफ)
जरनैल सिंह पटराकर- (महाबल मिश्रा के खिलाफ)
डॉ. जिया लाल राम- लाल गंज
मेधा पाटकर- उत्तर-पूर्वी मुंबई
हारुन पयांग- पश्चिमी अरुणाचल
आलोक अग्रवाल- खंडवा
लिंगराज- बरगल (ओडिशा)
योगेश दहिया- सहारनपुर
खालिद परवेज- मुरादाबाद
मुकुल त्रिपाठी- फर्रुखाबाद (सलमान खुर्शीद के खिलाफ)
सामेंद्र ढाका- बागपत से (अजित सिंह के खिलाफ)












Click it and Unblock the Notifications