केजरीवाल की खिफालत पड़ी भारी, आप विधायक को नहीं मिला टिकट

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज अपनी पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में रोहिणी सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक राजेश गर्ग को टिकट नहीं मिला है। राजेश गर्ग का टिकट काटकर आप ने उनके बदले चरणजी लाल गुप्ता को रोहिणी से टिकट दिया है।

arvind kejriwal

राजेश गर्ग को टिकट नहीं देने के पीछे की वजह पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उनकी बगावत को बताया जा रहा है। कुछ महीनों पहले ही राजेश गर्ग ने आप के भीतर नेतृत्व को लेकर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने केजरीवाल पर तानाशाही का आरोप लगाया था। जिसके बाद माना जा रहा था कि इस बार राजेश गर्ग का पत्ता साफ कर दिया जाएगा।

आप ने आज तीन और उम्मीदवारों को टिकट दिया। जिसमें कालकाजी से अवतार सिंह, अजेश यादव को बादली से और लालजी गुप्ता को रोहिणी से टिकट देने का ऐलान किया। आम आदमी पार्टी ने अब तक 62 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। जिसमे पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल का नाम भी शामिल हैं। केजरीवाल एक बार फिर से नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि पिछली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को करारी शिकस्त दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+