दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करेगी आप

नई दिल्ली| आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी में बनी अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने की दिशा में काम करेगी। इसकी शुरुआत सीमा निर्धारण जैसे कार्यो के साथ की जाएगी। इसके अलावा सरकार ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) से इस तरह की कॉलोनियों के लिए लेआउट योजना तैयार करने के लिए कहा है।

AAP to regularise Delhi's unauthorised colonies

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "हम अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के प्रति समर्पित हैं। हम उनकी सीमाएं निर्धारित करेंगे। इसके अवाला एमसीडी को भी आदेश दिया गया है कि वह इस तरह की कॉलोनियों के लिए एक लेआउट योजना तैयार करके दे।"

सिसोदिया ने कहा कि सीमा निर्धारण का कार्य पूरा करने के तत्काल बाद कॉलोनियों का पंजीकरण शुरू कर दिया जाएगा।

सिसोदिया ने आगे कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में बड़ी संख्या में अनधिकृत कॉलोनियां हैं। शहर के विकास के लिए उन्हें नियमित करना बेहद अहम है।

उन्होंने कहा, "अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में होने वाली प्रगति से जुड़ी रिपोर्ट रोजाना आधार पर देते रहने के लिए कहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+