AAP के राज्यसभा उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने BJP नेताओं को भेजा 5 करोड़ का नोटिस
नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी नेता और आप की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी सुशील कुमार गुप्ता ने भाजपा नेताओं को 5 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा है। मानहानि का नोटिस पूर्व आप नेता कपिल मिश्रा को भी भेजा गया है, जिसके बारे कपिल मिक्षा का कहना है कि अगर सच कहने से इनकी मान की हानि होती है तो मैं सौ बार मानहानि करूंगा। पूरा देश जानता है कि ऐसे लोग राज्यसभा में कैसे जाते हैं।

सुशील गुप्ता ने ये नोटिस पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा और भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना को भेजे गए हैं। नोटिस प्रवेश वर्मा ने नोटिस मिलने की बात को खारिज किया है तो वहीं हरीश खुराना और कपिल मिश्रा ने नोटिस मिलने की बात स्वीकार की है।
ट्वीट करते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि मैं किसी केस से नहीं डरता हूं। इनकी एकमात्र योग्यता है इनके पास पैसा होना। इनके राज्यसभा में जाने से असली मानहानि दिल्लीवालों की हुई है। कपिल मिश्रा यही नहीं रुके और एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि 'सेठ जी, केजरीवाल की आंखों के महान दानदाता, डंके की चोट पर कहता हूं कि तुम्हारी एकमात्र योग्यता है पैसा। आंदोलन और पार्टी से तुम्हारा कोई लेना देना नहीं है। अपनी जेब में डाल लो अपने नोट भी और नोटिस भी। तुम जैसों से लड़ने ही तो राजनीति में आए हैं।'
भाजपा नेता हरीश खुराना ने सुनील गुप्ता पर आरोप लगाया था कि उन्होंने राज्यसभा का टिकट 70 करोड़ रुपये में बेचा गया है। गुप्ता को एक इंडस्ट्रियलिस्ट बताते हुए यह भी आरोप लगाया था कि वह पैसे इन्वेस्ट करके ब्लैक मनी को वाइट में बदलते हैं।
वहीं प्रवेश वर्मा को भेजे गए नोटिस के अनुसार, वर्मा ने अपने एक बयान में अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि 50-50 करोड़ रुपये लेकर राज्यसभा के टिकट बेचे गए हैं। कपिल मिश्रा ने भी कुछ इसी तरह के आरोप लगाए थे।












Click it and Unblock the Notifications