केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP का हल्लाबोल, नेताओं-कार्यकर्ताओं का देशभर में सामूहिक उपवास आज

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज रविवार (07 अप्रैल) को आप का देशव्यापी उपवास कार्यक्रम है। आप के नेता और कार्यकर्ता देशभर में आज सामूहिक उपवास रखेंगे।

AAP Nationwide Collective Fast today

आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने शनिवार को घोषणा की कि एकजुटता के सामूहिक कार्य में दिल्ली के जंतर-मंतर और शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव पंजाब के खटकर कलां में समर्थकों की एक मंडली शामिल होगी, जहां आप नेता और पार्टी कार्यकर्ता सामूहिक उपवास करेंगे।

गोपाल राय बोले- केजरीवाल की लड़ाई में उपवास के जरिए देंगे समर्थन

गोपाल राय ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल की लड़ाई के लिए जनता से अधिकतम समर्थन जुटाने के लिए आप नेता और कार्यकर्ता देश भर में सामूहिक उपवास रखेंगे।

गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि, ''एक साथ, पूरे भारत के 25 राज्यों और न्यूयॉर्क, बोस्टन, टोरंटो, वाशिंगटन डीसी, मेलबर्न और लंदन सहित प्रमुख अंतरराष्ट्रीय केंद्रों में समर्थक सामुदायिक उपवास के जरिए से केजरीवाल को अपना समर्थन देंगे।"

गोपाल राय ने कहा- जो लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं, वो उपवास कार्यक्रम में हिस्सा लें

गोपाल राय ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करने वालों और "जो देश के लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं" वह अपने घरों, गांवों, पड़ोस, ब्लॉक मुख्यालयों, तहसीलों, जिलों और राज्य की राजधानियों समेत अलग-अलग स्थानों पर सामूहिक उपवास में भाग लेने के लिए आगे आएं।

उन्होंने केजरीवाल के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए लोगों को सामूहिक रूप से प्रार्थना करने या यूट्यूब पर भक्ति गीत "रघुपति राघव राजा राम" सुनने की भी गुजारिश की।

उन्होंने कहा, "आप इसे सामूहिक रूप से गा सकते हैं। हम सब मिलकर प्रार्थना करेंगे कि केजरीवाल को शक्ति मिले और जब वह जेल में हों तो अत्याचार के खिलाफ लड़ सकें। हम सच्चाई को सामने लाने के लिए लड़ सकते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+