'BJP में शामिल हो जाओ, सारे पाप धुल जाएंगे', महाराष्ट्र की सियासी हलचल पर आप सांसद संजय सिंह ने कसा तंज

महाराष्ट्र में सियासी उठापटक पर आप सांसद संजय सिंह ने बीजेपी और पीएम मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी देश में भ्रष्टाचार के सबसे बड़े पोषक हैं।

महाराष्ट्र में हुए राजनीतिक उठापटक पर बोलते हुए आप सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी और उनकी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संजय सिंह ने महाराष्ट्र की सियासी उठापटक पर सवाल उठाते हुए कहा कि सिंचाई घोटाले में शामिल हजारों करोड़ के आरोपी अजीत पवार को डिप्टी सीएम बना दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी में शामिल हो जाओ और सारे पाप और गुनाह धुल जाएंगे।

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस देश में भ्रष्टाचार के सबसे बड़े पोषक हैं। मोदी जी ने भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की गारंटी तो दो दिन पहले दी। लेकिन, आज चक्की पीसिंग वाले, सिंचाई घोटाले में शामिल, हजारों करोड़ के घोटाले का आरोप जिस अजीत पवार पर लगा। उसे महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री बना दिया।

AAP MP Sanjay Singh

उन्होंने आगे कहा कि आज छगन भुजबल जो भ्रष्टाचार के मामले में जेल जा चुके हैं, उनको मंत्री बनाया। इसका मतलब नरेंद्र मोदी जी का एक ही नारा है चाहे जितना बड़ा भ्रष्टाचार करो, चाहे जितनी बड़ी लूट करो, चाहे जितनी बड़ी गुंडागर्दी करो, चाहे महिला पहलवानों के साथ छेड़खानी करो। बस बीजेपी में शामिल हो जाओ सारे गुनाह और पाप सब धुल जाएंगे।

Recommended Video

    BJP में शामिल हो जाओ, सारे पाप धुल जाएंगे,महाराष्ट्र की सियासी हलचल पर आप सांसद संजय सिंह ने कसा तंज

    इसके साथ ही संजय सिंह ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का दोहरा चरित्र है। उन्होंने दो दिन पहले कहा कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ मोदी कार्रवाई की गारंटी देता है और आज सारे भ्रष्टाचारियों को महाराष्ट्र में अपने साथ शामिल कर लिया। सवाल ये है कि वही लोग जब दूसरी पार्टियों में रहते हैं तो माफिया, गुंडे रहते हैं। जैसे ही वो आपकी (बीजेपी) पार्टी में आ जाते हैं तो राजा हरिश्चंद्र हो जाते हैं। ये कौन सी वाशिंग मशीन लेकर आए हैं मोदी जी। जरा देश को भी दिखाइए।

    आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि एक फिल्म राम तेरी गंगा मैली आई थी। जिसका गाना बोलते हुए उन्होंने कहा कि राम तेरी गंगा मैली, हो गई पापियों के पाप धोते धोते। आपने तो अपनी पार्टी को भ्रष्टाचार की गंगोत्री बना दिया। सारे भ्रष्टाचारी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

    इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश के बड़े बड़े अपराधियों का समूह है बीजेपी, हत्या करो, लूट करो, बलात्कार करो, भ्रष्टाचार करो। ED/CBI की जांच हो। बीजेपी में जाओ हर प्रकार की सुरक्षा पाओ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+