राम मंदिर चंदा विवाद पर बोले संजय सिंह- भक्तों का पैसा चोरी किया गया, जांच कराई जाए

राम मंदिर मामले पर बोले संजय सिंह- चंदे के पैसे को चोरी किया गया है, जांच कराई जाए

लखनऊ, 17 जून: आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने गुरुवार को एक बार फिर कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले चंदे में चोरी की गई है। उन्होंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस हाल ही में राम मंदिर ट्रस्ट के 18 करोड़ की जमीन खरीदने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि ये जमीन राम भक्तों के चंदे में चोरी करने की नीयत से खरीदी गई है।

AAP MP sanjay singh target bjp and champat rai over ayodhya ram mandir donation issue

Recommended Video

    Ayodhya Land Deal Issue: एक ही दिन ट्रस्ट ने की दो डील, लेकिन कीमत में बड़ा अंतर | वनइंडिया हिंदी

    संजय सिंह ने कहा कि जो जमीन खरीदी गई है वो राम जन्मभूमि परिसर से करीब तीन किलोमीटर दूर है और यहां खए अमरूद का एक बाग है। साफ है कि इसकी खरीद में जल्दबाजी एक घोटाले के लिए की गई। सिंह ने कहा, 50 लाख रुपए से ज्यादा की कोई खरीद अगर रजिस्ट्री विभाग में होती है तो उत्तर प्रदेश का नियम है कि रजिस्ट्री विभाग इनकम टैक्स विभाग को उनकी सूचना देता है और इनकम टैक्स विभाग उनसे वसूली करता है इस मामले में ऐसा क्यों नहीं हुआ।

    संजय सिंह ने भाजपा नेता ऋषिकेश उपाध्याय और रवि मोहन तिवारी में रिश्ते को लेकर भी सवाल किया। उन्होंने कहा कि जिस अग्रीमेंट का ज़िक्र भाजपा कर रही है उस अग्रीमेंट में रवि मोहन तिवारी का नाम नहीं था फिर उसके नाम 2 करोड़ रु में बैनामा कैसे करवाया गया। 18.5 करोड़ मे 26000 वर्ग मीटर जमीन खरीदी जा सकती थी मगर बीजेपी और ट्रस्ट के लोगों ने मिलकर राम मंदिर का पैसा खा लिया इसलिए मंदिर नहीं बन पा रहा है। चंपत राय ने जन्मभूमि ट्रस्ट के पैसों में जो घोटाला किया उसे छिपाने के लिए झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं।

    संजय सिंह का कहना है कि राम मंदिर निर्माण के लिए पहले एक भूमि 2 करोड़ रुपए में खरीदी गई। कुछ मिनट बाद वही भूमि राम मंदिर ट्रस्ट ने 18.5 करोड़ रुपए में खरीद ली। यह राम भक्तों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है और प्रधानमंत्री को इस मामले में दखल देनी चाहिए। संजय सिंह ने मामले को लेकर कोर्ट में जाने की बात भी कही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+