BJP पर बरसे राघव चड्ढा, बोले- देश में जेल का खेल चल रहा, सत्येंद्र जैन, सिसोदिया, संजय सिंह को लेकर कही ये बात
आम आदमी पार्टी के कई नेता जिस तरह से जेल में बंद है उसको लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस देश में जेल का खेल चल रहा है। जो भाजपा के खिलाफ है वह जेल में है, लेकिन अगर वह भाजपा में शामिल हो जाता है तो वह पाक साफ हो जाता है। उसे बड़ा पद दिया जाता है।
राघव चड्ढा ने कहा कि इस देश में जेल का खेल जो चल रहा है उसे हमे समझना होगा। आज के समय अगर कोई विपक्ष का नेता भाजपा में चला जाता है तो उसके खिलाफ जितने मुकदमे चल रहे होते हैं वो बंद हो जाते हैं।

किसी भी एजेंसी के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं। लेकिन अगर कोई नेता भाजपा ज्वाइन करने से मना कर देता है तो उसपर आरोप लगते हैं, एजेंसियां गिरफ्तार कर लेती हैं, उसके खिलाफ छापेमारी की जाती है।
राघव ने कहा कि इसका ताजा उदाहरण 2016 में इसी भाजपा सरकार ने एक बहुत बडे़ नेता को ईडी के जरिए गिरफ्तार किया। दो साल वह जेल में रहा और बड़ी मशक्कत के बाद 2018 में उस बड़े नेता को जमानत मिली।
2023 में वह नेता भाजपा में शामिल हो जाता है और इसी हफ्ते बॉम्बे हाई कोर्ट ने ईडी ने सारे मुकदमे वापस ले लिए। यह नाम है छगन भुजबल की। इसी प्रकार भाजपा जब कोई विपक्ष में होता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करती है और जब वह उनकी पार्टी में शामिल होता है तो उसके खिलाफ सारे मुकदमे बंद कर देती है।
मैं आपको सुवेंदु अधिकारी, अजीत पवार, नारायण राणे, झगन भुजबल की सारी कहानियां गिनवा सकता हूं। लेकिन सच्चाई यह है कि देश में जो जेल का खेल चल रहा है उसके अनुसार अगर आप भाजपा में हो तो पाक साफ हो, नहीं तो आपको जेल भेज दिया जाएगा।
मैं कहना चाहता हूं कि मेरी पार्टी के नेता संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन अगर भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हो जाएं तो उन्हें केंद्र में बड़ी जगह दी जाएगी और हो सकता है कि इसमे से किसी एक को भारत रत्न भी दे दिया जाए।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications