पंजाब विधानसभा चुनाव: सुखबीर बादल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे भगवंत मान
केजरीवाल का ऐलान, पंजाब डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे भगवंत मान।
नई दिल्ली। जाने-माने कॉमेडियन और आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल औपचारिक ऐलान कर दिया है।

आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल रविवार को जलालबाद में ऐलान किया। केजरीवाल ने भगवंत मान को बादल के खिलाफ चुनाव लड़वाने का ऐलान किया है। केजरीवाल 20 नवंबर से 30 नवंबर के बीच पंजाब में 21 रैलियों को संबोधित करेंगे।
वह अपनी रैली की शुरुआत सुखबीर सिंह बादल के विधानसभा क्षेत्र जलालाबाद से करेंगे। गौरतलब है कि 43 वर्षीय मान पंजाब के संगरूर से सांसद हैं। मान संसद परिसर में वीडियो शूट करने के चलते विवादों में घिरे थे और फिलहाल उनके खिलाफ इस मामले में संसदीय कमेटी जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications